राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस चंद्रचूड़ को दिलाई शपथ

नए सीजेआई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस चंद्रचूड़ को दिलाई शपथ

ANAND VANI
Update: 2022-11-09 06:54 GMT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस चंद्रचूड़ को दिलाई शपथ
हाईलाइट
  • देश की सेवा करना पहली प्राथमिकता

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई। चंद्रचूड़ 13 मई 2016 को भारत के सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त हुए।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ ने शपथ लेने के बाद संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, "देश की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है। हम भारत के सभी नागरिकों की रक्षा करेंगे चाहे वह तकनीक या न्यायिक सुधारों के मामले में हो 

डॉ० न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवंबर 1959 को हुआ था। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित के रिटायर होने के बाद से चंद्रचूड़  9 नवंबर 2022 से  देश के नए मुख्य न्यायाधीश होगे। वो 10 नवंबर 2024 को अपनी सेवानिवृत्ति तक भारत के मुख्य न्यायाधीश रहेंगे। चंद्रचूड़  इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश भी रहे हैं।

Tags:    

Similar News