प्रख्यात लेखिका अमृता प्रीतम की जन्मतिथि पर पढ़िए उनके कुछ प्रसिद्ध विचार

102 Birth Anniversary प्रख्यात लेखिका अमृता प्रीतम की जन्मतिथि पर पढ़िए उनके कुछ प्रसिद्ध विचार

Bhaskar User1
Update: 2021-08-31 06:04 GMT
प्रख्यात लेखिका अमृता प्रीतम की जन्मतिथि पर पढ़िए उनके कुछ प्रसिद्ध विचार
हाईलाइट
  • अमृता प्रीतम की जन्मतिथि

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। अमृता प्रीतम पंजाब की सबसे लोकप्रिय लेखको में से एक थीं। उनका जन्म 1919 में पंजाब के गुजराँवाला जिले में हुआ था। अमृता का बचपन लाहौर में बीता और उनकी शिक्षा भी वहीं हुई। उन्होंने अपनी किशोरावस्था में कविता, कहानी और निबंध लिखने शुरू किए और उनकी 50 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित भी हुई।
अमृता प्रीतम को पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री भी माना जाता है। उन्होंने अपने जीवन काल में लगभग 100 पुस्तके लिखीं हैं जिनमें से उनकी सबसे ज्यादा चर्चित आत्मकथा रसीदी टिकट भी शामिल है। अमृता प्रीतम को 1957 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने उन्हें 1958 में पुरस्कृत किया।  1982 में उन्हें भारत का सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार और 1988 में बल्गारिया वैरोव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अमृता के अंतिम दिनों में उन्हें पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया था। उनको अपनी लिखी पंजाबी कविता अज्ज आखाँ वारिस शाह नूँ के लिए काफी प्रसिद्धी प्राप्त हुई थी।

 

 

Tags:    

Similar News