पूर्वी सीमा में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनातनी,  भारतीय सैनिकों ने 200 चीनी सैनिकों को रोका

अरूणाचल प्रदेश में आमने सामने सैनिक पूर्वी सीमा में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनातनी,  भारतीय सैनिकों ने 200 चीनी सैनिकों को रोका

Bhaskar Hindi
Update: 2021-10-08 06:24 GMT
पूर्वी सीमा में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनातनी,  भारतीय सैनिकों ने 200 चीनी सैनिकों को रोका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिक कंट्रोल लाइन पर आमने सामने आ गए। हालांकि कंमाडर स्तर की बातचीत के बाद ये मामला सुलझ गया। भारत औऱ चीन के बीच लेह में लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच अब अरूणाचल प्रदेश से भी दोनों के बीच तनातनी की खबर आने लगी। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के सैनिक गश्त करने के दौरान भिड़ गए थे। झड़प की ये घटना पिछले सप्ताह हुई थी। सीमा रेखा पर दोनों देश के सैनिक अपने अपने देश की धारणा के अनुसार पेट्रोलिंग करते है। दोनों के बीच किसी भी टकराव का प्रोटोकॉल नियम के तहत शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाता है।

पिछले हफ्ते अरूणाचल प्रदेश के यांगत्से के पास तवांग सेक्टर में भारतीय सैनिकों ने चीन के दो सौ सैनिकों को रोक दिया था। भारतीय सैनिकों के मुताबिक ये चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा के अंदर घुस आए थे।  एक निजी चैनल के मुताबिक जिन्हें हिरासत में लिए जाने के संबंध नें सवाल मिलने लगे। रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत-चीन सीमा का औपचारिक रूप से सीमांकन नहीं किया गया है औऱ दोनों देशों की सीमा रेखा समझ और ग्रहणबोध के आधार पर आधारित है, जिसमें अंतर है।

एक साल से अधिक समय से चीन औऱ भारत के बीच तनातनी चल रही है। पिछले साल अप्रैल माह में पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच तनातनी की खबरें सुर्खियों में रही थी। जो अभी भी जारी है। दोनों देशों के बीच इस तनाव को दूर करने के लिए कई बार सैन्य स्तर की चर्चा हुई जो आगे भी जारी रहने की उम्मीद है, चीन एलएसी पर लगातर अपने सैनिकों की तादाद बढ़ा रहा है।      
 

Tags:    

Similar News