देश में इन कंपनियों पर मंदी का असर! हजारों कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मंदी ने बढ़ाई मुश्किलें! देश में इन कंपनियों पर मंदी का असर! हजारों कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Anupam Tiwari
Update: 2022-11-19 14:00 GMT
देश में इन कंपनियों पर मंदी का असर! हजारों कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
हाईलाइट
  • जोमैटो में अधिकारियों के इस्तीफे जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंदी की आशंका के चलते वैश्विक स्तर पर मल्टीनेशनल कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। विदेशों के साथ अब भारत में भी वर्करों की छंटनी का यह घटनाक्रम शुरु हो गया है। मंदी की वजह से जोमैटो जैसी फेमस कंपनी भी अपने वर्करों की छंटनी करने जा रही है।

दरअसल, फूड कंपनी जोमैटो की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि कंपनी अपने कुल कर्मचारियों में से करीब 3 फीसदी कर्मचारियों की छटंनी करेगी। गौरतलब है कि जोमैटो के पास फिलहाल 3800 कर्मचारी कार्यरत है। कोरोना के शुरूआती दौर में भी जोमैटो ने अपने यहां से लगभग 13 फीसदी (500) वर्करों को नौकरी बाहर किया था।  ऐसे में ये माना जा रहा है कि कंपनियों पर मंदी का असर दिखने लगा है और धीरे-धीरे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। 

जोमैटो में अधिकारियों के इस्तीफे जारी

जहां एक तरफ कंपनी ने अपने कर्मचारियों को निकालने का फरमान जारी किया हैं। वहीं दूसरी ओर कंपनी में मैनेजमेंट के टॉप लेवल के अफसरों की तरफ से इस्तीफे दिए जा रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के को- फाउंडर मोहित गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हाल के कुछ दिनों में जोमैटो कंपनी में मैनेजमेंट से यह तीसरा इस्तीफा हैं। इसी हफ्ते में जोमैटो से न्यू इनिशिएटिव हेड राहुल गंजू ने अपने पद को छोड़ दिया था और फिर इंटरसिटी लीजेंड्स सर्विसेज के प्रमुख सिद्धार्थ झावर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में मंदी की ये आहट कंपनियों चिंताए दोगुनी कर दी हैं।

कंपनी के शेयरों मे गिरावट

कंपनी के लगातार गिरते शेयरों से इसकी मार्केट वैल्यू पर भी असर दिख रहा है। दरअसल , बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर की कीमत 67.15 थी। एक दिन पहले की तुलना में शेयर में 0.89 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ऑल टाइम हाई 162 रुपये के स्तर से यह शेयर 50 फीसदी ज्यादा गिर चुका है।  

इन कंपनियां में भी हो रही वर्करों की छंटनी

आर्थिक तंगी के चलते दिग्गज ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी बायजू भी अपनी वर्कफोर्स में छटंनी करेगी। कंपनी की जारी योजना के मुताबिक अगले 6 माह में यानी मार्च 2023 तक अपने कुल वर्करों में से लगभग 5 फीसदी वर्करों को बायजू नौकरी से बाहर करेगी। करीब ढाई हजार लोगों को कंपनी नौकरी से निकालेगी। इसके अलावा हाल ही में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने भी अपने 11 हजार कर्मचारियों को निकालने की बात कही है। इसी के साथ ट्विटर, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी तमाम कंपनियां भी अपने यहां वर्करों की छटनी कर रही है। 


 

Tags:    

Similar News