रंगीन मिजाज पुलिसवाले के कारनामे जानकर रह जाएंगे दंग, जिस महिला से संबंध बनाने की इच्छा जताई, होटल बुलाया, वह निकली पत्नी 

शर्मसार करने वाला मामला रंगीन मिजाज पुलिसवाले के कारनामे जानकर रह जाएंगे दंग, जिस महिला से संबंध बनाने की इच्छा जताई, होटल बुलाया, वह निकली पत्नी 

Anchal Shridhar
Update: 2022-06-07 17:30 GMT
रंगीन मिजाज पुलिसवाले के कारनामे जानकर रह जाएंगे दंग, जिस महिला से संबंध बनाने की इच्छा जताई, होटल बुलाया, वह निकली पत्नी 
हाईलाइट
  • पति की यातनाओं से परेशान पत्नी ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंदौर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। गौरतलब है कि एक पुलिसवाला अपनी ही पत्नी के फैलाए जाल में फंस गया। रंगीन मिजाज पति की करतूत सामने लाने के लिए पत्नी ने सबसे पहले फेसबुक पर दूसरे नाम से फेक आईडी बनाई। फिर इस आईडी से पति को फ्रेंड रिक्वेसट भेजी।

पति ने दूसरी महिला समझकर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और उससे बात करने लगा। दोनों घंटो एक दूसरे से बात करते। इसी दौरान पति ने पत्नी से अश्लील बातें करनी शुरू कर दी और उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा। यहां तक की होटल में मिलने का प्रस्ताव दे दिया। लेकिन जब पत्नी ने सच्चाई बताई तो पति भौचक्का रह गया। 

शादी के बाद प्रताड़ित करता था पति

इंदौर के सुखलिया में रहने वाली मनीषा की शादी 2019 में चावंड की पंचम की फैल में रहने वाले पुलिस के जवान सत्यम बहल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सत्यम ने मनीषा के साथ अच्छा व्यवहार किया, लेकिन फिर इसके बाद शुरु हुआ प्रताड़नाओं का दौर। पुलिस जवान सत्यम पत्नी मनीषा को कई तरह से यातनाएं देने लगा। वह छोटी-छोटी बातों पर मनीषा को बाथरुम में घंटों बंद रखता, मारपीट करता था। 

पति की यातनाओं से परेशान पत्नी ने माता-पिता से शिकायत की और महिला थाने में जाकर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 2020 में लिखवाई एफआईआर के मुताबिक, प्रताड़ित महिला का पति घर में उसे अखबार तक पढ़ने नहीं देता था। महिला से दहेज में मोटरसाइकल देने की मांग करता था। इस मामले में पति की गिरफ्तारी का आदेश भी हुआ था। फिलहाल कोर्ट में मामला चल रहा है और आरोपी पति जमानत पर रिहा है।  

पति का असली चेहरा सामने लाने के लिए किया स्टिंग

पुलिस केस के बाद जब पत्नी अपने मायके में रह रही थी, इस दौरान उसे अपने पति पर शक हुआ। उसने फेसबुक पर खुद को सिंगल बताने वाले पति सत्यम को एक फर्जी फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। सत्यम अपनी पत्नी मनीषा को कोई अन्य महिला समझकर खूब बातें करने लगा। इस दौरान उसने शारीरिक संबंध तक बनाने की डिमांड कर डाली। पत्नी ने इन मैसेज को कोर्ट में सबूत के रुप में पेश कर दिया, जिस पर जिला न्यायालय ने संज्ञान लिया।

कोर्ट ने सुनाया पीड़िता के पक्ष में फैसला

पीड़ित पत्नी के आरोपों पर इंदौर की जिला कोर्ट ने उसके पक्ष में फैसला सुनाते हुए, पति सत्यम व सास आरती के खिलाफ घरेलू हिंसा से संरक्षण कानून के तहत केस फाइल करने के आदेश दिए। साथ ही याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने खाना-हर्जाना के रुप में 2 लाख रुपये व हर महीने भरण-पोषण के लिए 7 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया।  
 

Tags:    

Similar News