UP में ऑफिस, टॉयलेट के बाद अब टोल प्लाजा भी हुआ भगवा

UP में ऑफिस, टॉयलेट के बाद अब टोल प्लाजा भी हुआ भगवा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-17 03:45 GMT
UP में ऑफिस, टॉयलेट के बाद अब टोल प्लाजा भी हुआ भगवा

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार के आने के बाद से प्रदेश के सरकारी भवनों से लेकर बसों को भगवा रंग में पेंट कर दिया गया है। अब मुजफ्फरनगर के टोल प्लाजा को भी भगवा कर दिया गया है। यह मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर स्थित फोर लेन टोल प्‍लाजा है। 

 

 

हालांकि अभी यह टोल प्‍लाजा ट्रायल के लिए खोला गया है। इसे अभी प्रदेश सरकार की तरफ से थ्री नोटिफिकेशन का इंतजार है। सरकार से अनु‍मति मिलने के बाद इसे जनता के लिए खोला जाएगा। टोल प्‍लाजा के सीनियर मैनेजर इतेंद्र सिंह ने बताया कि टोल प्‍लाजा को सरकार के थ्री नोटिफिकेशन का इंतजार है। परमिशन मिलने के तुरंत बाद ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

 

 

वहीं भगवा रंग को उन्होंने आर्किटेक्‍ट का डिजाइन बताया है। उन्होने कहा इसमें कुछ अलग से नहीं किया गया है। टोल प्‍लाजा का रंग भी इसकी डिजाइन का ही एक हिस्‍सा है।

 

 

इससे पहले लखनऊ स्थित सीएम योगी आदित्‍यनाथ के ऑफिस को भगवा रंग में रंगा गया था। जिस पर काफी राजनीति भी हुई थी। वहीं उत्‍तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों को भी भगवा रंग में रंगा जा चुका है। 

 


हाल ही में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के हरदोई दौरे के पहले वहां के कार्यक्रम स्‍थल के टॉयलेट के टाइल्‍स को भी भगवा रंग में रंगा गया था, हालांकि इस मामले को लेकर विवाद बढ़ने के बाद भगवा कलर की टाइल्‍स को हटा दिया गया था। 

 


हज हाउस को भी भगवा रंग में रंगा गया था, लेकिन बाद में उसका रंग बदल दिया गया था।

 

 

100 प्राइमरी स्कूलों को भी भगवा रंग में रंगवा दिया गया था।

 


गौरतलब है कि यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद से सब कुछ भगवा रंग में रंगा जा रहा है। सीएम योगी खुद भगवा रंग के कपड़े पहनते हैं। उनके लिए भगवा कलर की कुर्सी और सोफे लगाए जाते हैं। टेबल पर उनकी नेम प्लेट तक भगवा होती है। 

 


 
 

Similar News