ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित हुए रतन टाटा, राजदूत ने कहा - भारत के साथ उनका ऑस्ट्रेलिया में भी महत्वपूर्ण योगदान

ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित हुए रतन टाटा, राजदूत ने कहा - भारत के साथ उनका ऑस्ट्रेलिया में भी महत्वपूर्ण योगदान

Anchal Shridhar
Update: 2023-04-25 05:31 GMT
ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित हुए रतन टाटा, राजदूत ने कहा - भारत के साथ उनका ऑस्ट्रेलिया में भी महत्वपूर्ण योगदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चैयरमेन रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरल ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, रतन टाटा को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी रतन टाटा का योगदान रहा है। 

अपने ट्वीट में फैरेल ने रतन टाटा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं साथ ही कैप्शन में लिखा, 'रतन टाटा न केवल भारत में बिजनेस, इंडस्ट्री के दिग्गज हैं, बल्कि उनके योगदान ने ऑस्ट्रेलिया में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।' उन्होंने आगे लिखा, 'रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया-भारत रिलेशनशिप के प्रति उनके लॉन्ग स्टैंडिंग कमिटमेंट के लिए ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए बहुत खुशी हो रही है।'

मानद अधिकारी के रूप में किए गए नियुक्त

रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया-इंडिया बायलेट्रल रिलेशनशिप, ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और परोपकारिता में उनके योगदान के लिए ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के जनरल डिवीजन में एक मानद अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी टाटा पावर सदर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव राहुल रंजन ने दी। उन्होंने अपने लिंक्डइन पोस्ट पर फेसिलेशन सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं।

अपने पोस्ट में राहुल ने लिखा, 'बिजनेस और परोपकार की दुनिया में रतन टाटा के योगदान को न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में जाना जाता है। वे कई सफल वेंचर्स के पीछे एक प्रेरक शक्ति रहे हैं। उनकी लीडरशिप और विजन ने अनगिनत लोगों को अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।' उन्होंने आगे लिखा, 'मैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर रतन टाटा को हार्दिक बधाई देता हूं। आपका जीवन और उपलब्धियां हम सभी के लिए प्रेरणा हैं और दुनिया पर आपके प्रभाव के लिए हम आभारी हैं।'

करोड़ों के मालिक रतन टाटा देश के बड़े दानदाताओं में से एक

रतन टाटा देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हैं। इसके साथ ही उनकी गिनती देश के सबसे परोपकारी व्यक्तियों में की जाती है। अपनी मेहनत से टाटा ग्रुप को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाने वाले टाटा की कुल संपत्ति 4 हजार करोड़ रुपये की है। हाल ही में आई आईआईएफएल वेल्थ ह्यूरन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक भारतीय अमीरों की लिस्ट में वह 421वें नंबर पर थे। अपने ट्रस्ट के जरिए वह कई परोपकारी कार्य भी करते हैं। वह अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान कर देते हैं। कोरोना महामारी के समय उन्होंने करीब 15 सौ करोड़ रूपये दान कर दिए थे। 
 

Tags:    

Similar News