विशाखापत्तनम होगी आंध्र प्रदेश की राजधानी, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान  

नई राजधानी विशाखापत्तनम होगी आंध्र प्रदेश की राजधानी, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान  

Manuj Bhardwaj
Update: 2023-01-31 10:13 GMT
विशाखापत्तनम होगी आंध्र प्रदेश की राजधानी, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान  
हाईलाइट
  • विशाखापत्तनम को वाइजैग के नाम से भी जाना जाता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने घोषणा करते हुए बताया है कि विशाखापत्तनम राज्य की अगली राजधानी होगी। तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग किए जाने के नौ साल बाद मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक गठबंधन की बैठक के दौरान यह घोषणा की। दरअसल, 2014 में जब तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग किया गया था, तब हैदराबाद को 10 साल के लिए दोनों राज्यों की साझा राजधानी घोषित किया गया था। इस समय अवधि के पूरा होने के बाद, अब हैदराबाद को तेलंगाना को सौंपने का निर्णय लिया गया। इसलिए आंध्र प्रदेश को 2024 से पहले राजधानी की घोषणा करनी पड़ी। 

इससे पहले अमरावती को प्रदेश की राजधानी बनाने की घोषणा की गई थी। 23 अप्रैल 2015 को चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी सरकार ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की अगली राजधानी घोषित किया था। इसके बाद 2020 में खुद जगन सरकार ने आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां होने की बात कही थी। इनमें अमरावती, विशाखापत्तनम और कुरनूल का नाम सबसे आगे आया। हालांकि, बाद में वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने इस फैसले को वापस ले लिया और अमरावती को राजधानी बनाने की बात कही।

इसलिए विशाखापत्तनम ने मारी बाजी 

मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने राजधानी के रूप में जिस विशाखापत्तनम को पसंद किया है, वह एक कॉस्टल सिटी है। इसे  यह भारत का एकमात्र शहर है, जहां दो पोर्ट्स हैं, जिसमें वाइजैग पोर्ट और गंगावरम पोर्ट शामिल है। शहर को ज्यादातर आजकल वाइजैग के नाम से जाना जाता है।विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाद यह भारत के पूर्वी तट पर स्थित दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

Tags:    

Similar News