लोकसभा चुनाव 2024: अमेठी की जगह इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी, प्रियंका का डेब्यू प्लान कैंसिल!

  • अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगे राहुल!
  • यूपी के इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
  • प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू कैंसिल!

Ritu Singh
Update: 2024-05-02 05:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण और पार्टी का गढ़ माने जाने वाले यूपी के दो लोकसभा सीटों पर अभी भी सस्पेंस जारी है। अमेठी सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ हार झेलना पड़ा था। स्मृति ईरानी ने इस बार फिर अमेठी से ही नामांकन किया है, जिस वजह से इस सीट से राहुल गांधी के नामांकन पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। वहीं सोनिया गांधी के इस बार राज्यसभा चले जाने से कांग्रेस के लिए दूसरे महत्वपूर्ण सीट रायबरेली पर भी सस्पेंस बना हुआ है। कयास लगाए जा रहे थे कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से मां की जगह पर प्रियंका गांधी नामांकन कर सकती है। हालांकि, अब यह रणनीति बदलने की खबरें सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी अमेठी की जगह इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं।

प्रियंका गांधी का डेब्यू कैंसिल!

मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे के मुताबिक, कांग्रेस रायबरेली सीट से राहुल गांधी को उम्मीदवार बना सकती है वहीं अमेठी से केएल शर्मा को स्मृति ईरानी के खिलाफ खड़ा किया जा सकता है। हालांकि, पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी की जगह इस बार प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू इस लोकसभा में कैंसिल होता दिखाई दे रहा है। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से के एल शर्मा के नाम पर मुहर लग सकता है।

आज खत्म होगा सस्पेंस!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस आज सस्पेंस खत्म कर सकती है। आज गुरुवार दोपहर तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। हालांकि, अमेठी और रायबरेली सीट पर नामांकन प्रक्रिया 2 मई तक चलेगी और वोटिंग 20 मई को होगी। स्मृति ईरानी अमेठी से नामांकन कर चुकी है। बता दें कि कांग्रेस यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। यूपी के 80 लोकसभा सीटों में कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Tags:    

Similar News