Ravan Dahan Live Updates: देशभर में 'रावण दहन' कर लोगों ने मनाया बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार, देखें वीडियो

देशभर में धुमधाम से मनाया जा रहा है रावण दहन

Dablu Kumar
Update: 2023-10-24 13:19 GMT
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विजयादशमी के अवसर पर देशभर में रावण दहन धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर देश के हर एक कोने में दशहरा की धूम सुनाई दे रही है। आज रावण दहन के लिए शुभ मुहूर्त 5 बजकर 43 मिनट से रात के 8 बजकर 54 मिनट तक है। राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पूणे, पटना, लखनऊ, भोपाल और जयपुर में रावण दहन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इन सभी जगहों पर रावण, मेघनाद और कुभकर्ण के पुतले तैयार हैं। अब से कुछ ही देर बाद ये सभी पुतले धू-धूकर जल उठेंगे। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। 
Live Updates
2023-10-24 14:37 GMT

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी सूरत में 'रावण दहन' कार्यक्रम में शामिल हुए।

2023-10-24 14:14 GMT

राजधानी रांची में विजयादशमी के अवसर पर 'रावण दहन' किया गया।


2023-10-24 14:09 GMT

विजयादशमी के अवसर पर 111 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।

2023-10-24 14:08 GMT

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में मुंबई के आजाद मैदान में 'रावण दहन' किया गया।


2023-10-24 14:05 GMT

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में विजयादशमी समारोह में शामिल हुए।

2023-10-24 14:04 GMT

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दशहरा के अवसर पर कहा, "सभी को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं। ये अवसर असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की जीत का है। हम सब बुराई, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ें, यही दशहरा उत्सव का संदेश है।"

2023-10-24 14:02 GMT

विजयादशमी के अवसर पर पंचकुला में 'रावण दहन' किया गया। 

2023-10-24 14:01 GMT

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विजयदशमी के अवसर पर रायपुर में 'रावण दहन' में शामिल हुए।

2023-10-24 14:00 GMT

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान के जोधपुर में विजयादशमी के अवसर पर 'रावण दहन' कार्यक्रम में शामिल हुए।

2023-10-24 13:59 GMT

राजधानी देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विजयदशमी के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित 'रावण दहन' में शामिल हुए।

Tags:    

Similar News