शिक्षा: आनंद महिंद्रा ने रोल बेचने वाले दिल्ली के 10 वर्षीय लड़के को की मदद की पेशकश

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोमवार को दिल्ली के एक 10 वर्षीय लड़के की मदद के लिए आगे आए। लड़का अपने पिता के निधन के बाद रोल बेच रहा है। उन्होंने कहा कि लड़के की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए और उनका फाउंडेशन उसकी मदद करेगा।

IANS News
Update: 2024-05-06 16:20 GMT

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोमवार को दिल्ली के एक 10 वर्षीय लड़के की मदद के लिए आगे आए। लड़का अपने पिता के निधन के बाद रोल बेच रहा है। उन्होंने कहा कि लड़के की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए और उनका फाउंडेशन उसकी मदद करेगा।

एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए, महिंद्रा ने लड़के को अपना समर्थन दिया और परिवार के लिए उसके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने लिखाख,"साहस, आपका नाम जसप्रीत है। लेकिन उसकी शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मेरा मानना है कि वह दिल्ली के तिलक नगर में है। अगर किसी के पास उसका संपर्क नंबर है, तो कृपया इसे शेयर करें। महिंद्रा फाउंडेशन टीम यह पता लगाएगी कि हम उसकी शिक्षा में कैसे सहयोग कर सकते हैं।"

शेयर किए जाने के बाद से पोस्ट को पांच लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस पोस्ट पर यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं आईं।

एक यूजर ने लिखा, "वह हार नहीं मान रहा है। इस बच्चे ने जिम्मेदारी लेने और अपने लिए खड़े होने का फैसला किया है। उसका साहस प्रेरणादायक है, जो उसे विषम समय में खड़े होने के लिए प्रेरित कर रहा है।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "उसका साहस और 'कभी हार न मानने वाला' रवैया प्रेरणादायक है! उसे समाज से सहयोग मिलेगा।"

एक अन्य यूजर ने उल्लेख किया, "जसप्रीत निडर है! शिक्षा महत्वपूर्ण है। यह बहुत अच्छा है कि महिंद्रा फाउंडेशन उसकी शिक्षा में सहयोग के लिए आगे आ रहा है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News