राजनीति: दिल्ली में कांग्रेस को झटका, अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

दिल्‍ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है। उन्‍होंने इसके पीछे आम आदमी पार्टी से हुए गठबंधन को कारण बताया है।

IANS News
Update: 2024-04-28 05:40 GMT

नई दिल्‍ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्‍ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है। उन्‍होंने इसके पीछे आम आदमी पार्टी से हुए गठबंधन को कारण बताया है।

लवली ने कहा कि आम आदमी पार्टी बनी ही थी कांग्रेस पर आरोप लगाकर, फिर उससे गठबंधन कैसे कर सकते हैं?

खरगे को लिखे पत्र में लवली ने कहा, "दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।"

लवली ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के रूप में उनके द्वारा लिए गए कई फैसलों पर एआईसीसी महासचिव (दिल्ली प्रभारी) ने वीटो कर दिया था।

अरविंदर सिंह लवली को पिछले साल अगस्त में दिल्ली कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News