राजनीति: राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से किया नामांकन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। इससे पहले भाजपा राज्य मुख्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक एक प्रभावशाली रोड शो निकाला गया।

IANS News
Update: 2024-04-29 06:56 GMT

लखनऊ, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। इससे पहले भाजपा राज्य मुख्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक एक प्रभावशाली रोड शो निकाला गया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य, राज्य भाजपा प्रमुख भूपेन्द्र चौधरी, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और सुधांशु त्रिवेदी भी 'लखनऊ विकास यात्रा' के रूप में डिजाइन किए गए रथ के ऊपर नजर आए।

इस जुलूस में शामिल होने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। इस मौके पर लोगों ने पुष्प की वर्षा की।

नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए।

मंदिर से सीधे हजरतगंज पहुंचे। वहां से रोड शो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल गया।

इसके पहले धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने बदलता हुआ लखनऊ देखा है, आज यहां फ्लाईओवर हैं, मेट्रो है, हर तरह के पार्क हैं, सड़कें हैं, लाइटें हैं, गलियां हैं। लखनऊ का बहुत तेजी से विकास हुआ है। जो काम अटलजी के समय में शुरू हुआ था, उसको राजनाथ सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News