पर्यावरण: गढ़वा में झुलसाने वाली गर्मी से परेशान लोग, लू का खतरा बढ़ा

देश के कई हिस्सों में गर्मी झुलसाने लगी है। तापमान के बढ़ने से गर्म हवा और लू का खतरा बढ़ रहा है और जन जीवन भी प्रभावित हो रहा है। झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में भीषण गर्मी का सितम जारी है।

IANS News
Update: 2024-05-02 06:45 GMT

गढ़वा, 2 मई (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में गर्मी झुलसाने लगी है। तापमान के बढ़ने से गर्म हवा और लू का खतरा बढ़ रहा है और जन जीवन भी प्रभावित हो रहा है। झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में भीषण गर्मी का सितम जारी है।

गढ़वा शहर का तापमान 1 मई को 43 डिग्री दर्ज किया गया, जो 2 मई यानी गुरुवार को भी बरकरार है।

इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अब ठंडी-ठंडी चीजों का सहारा ले रहे हैं, जिसमें लस्सी, सत्तू, खीरा, तरबूज, ककड़ी या ठंडे पेयजल पदार्थ आदि शामिल हैं। लोग इन सभी चीजों का सेवन कर चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन शहर के रंका मोड़, जिसे अब घंटा घर के नाम से भी जाना जाता है, गर्मी के चलते सुनसान है। यहां पर फल-जूस बेचने वाले लोगों का कहना हैं कि गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं, जिससे उनकी कमाई पर असर पड़ रहा है।

वहीं, गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने नर्सरी से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई को स्थगित कर दिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News