राजनीति: सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी का निधन

उत्तराखंड के चंपावत से पूर्व विधायक रहे कैलाश गहतोड़ी का शुक्रवार को निधन हो गया है। ये वही पूर्व विधायक थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ी थी।

IANS News
Update: 2024-05-03 05:34 GMT

देहरादून, 3 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के चंपावत से पूर्व विधायक रहे कैलाश गहतोड़ी का शुक्रवार को निधन हो गया है। ये वही पूर्व विधायक थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ी थी।

कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहतोड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कैलाश गहतोड़ी के निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हारे तो उसके बाद बीजेपी हाईकमान ने उनके ऊपर विश्वास रखते हुए उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाया था। मुख्यमंत्री धामी को 6 महीने में फिर से चुनाव जीत कर अपनी विधायकी को बचाना था।

चंपावत से उस समय विधानसभा चुनाव में जीते कैलाश गहतोड़ी ने सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ दी। मुख्यमंत्री धामी चंपावत से चुनाव लड़े और रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 55,025 मतों के अंतर से हरा दिया।

गहतोड़ी को पार्टी ने राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। गहतोड़ी को कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया था। विगत शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पहुंच कर मुलाक़ात की तथा कुशलक्षेम पूछी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News