लोकसभा चुनाव 2024: रांची में नामांकन से पहले निर्दलीय प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

रांची लोकसभा सीट से नामांकन करने पहुंचे झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति के नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

IANS News
Update: 2024-05-04 10:12 GMT

रांची, 4 मई (आईएएनएस)। रांची लोकसभा सीट से नामांकन करने पहुंचे झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति के नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

साल 2022 में झारखंड विधानसभा घेराव के मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। इस मामले में रांची के नगड़ी थाने में एफआईआर दर्ज है।

देवेंद्रनाथ महतो जैसे ही नामांकन करने रांची कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

इस संगठन से जुड़े गिरिडीह लोकसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो को भी पिछले दिनों रांची पुलिस ने नामांकन के बाद हिरासत में लिया था, लेकिन समर्थकों के जबरदस्त विरोध के बीच वह पुलिस के घेरे से निकल भागे थे।

अब इस मामले में उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके तीन समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News