लोकसभा चुनाव 2024: मध्य प्रदेश के तीसरे चरण में दांव पर दिग्विजय, सिंधिया और शिवराज की प्रतिष्ठा

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में नौ संसदीय सीटों पर मंगलवार को मतदान है। लेकिन, सभी की नजर तीन संसदीय क्षेत्रों पर है। इन क्षेत्रों से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान के अलावा एक सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं।

IANS News
Update: 2024-05-05 15:42 GMT

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में नौ संसदीय सीटों पर मंगलवार को मतदान है। लेकिन, सभी की नजर तीन संसदीय क्षेत्रों पर है। इन क्षेत्रों से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान के अलावा एक सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं।

तीसरे चरण में मंगलवार को नौ लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। इनमें विदिशा, राजगढ़, गुना, मुरैना, सागर, ग्वालियर,भिंड, भोपाल और बैतूल सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों पर वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से दिग्विजय सिंह लगभग तीन दशक बाद लोकसभा का चुनाव लड़ने पहुंचे हैं। वह यहां से साल 1984 और 1991 में सांसद रह चुके हैं। पिछला चुनाव उन्होंने भोपाल से लड़ा था, जहां भाजपा नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उन्हें हराया था। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर से है।

वहीं, शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर विदिशा से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 1991 से 2004 तक पांच बार इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार के चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस नेता प्रताप भानु शर्मा से है।

इसके अलावा गुना संसदीय क्षेत्र की बात करें तो इस सीट को सिंधिया परिवार का गढ़ माना जाता है। साल 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर यहां से चुनाव लड़ा था, लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस नेता यादवेंद्र सिंह यादव से है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News