हॉकी: महिला हॉकी लीग उद्घाटन संस्करण का पहला चरण रांची में मंगलवार से

सभी की निगाहें राष्ट्रीय चैंपियन हॉकी हरियाणा पर होंगी, जब सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की शीर्ष आठ टीमें राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 में मंगलवार को अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार होंगी।

IANS News
Update: 2024-04-29 12:58 GMT

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। सभी की निगाहें राष्ट्रीय चैंपियन हॉकी हरियाणा पर होंगी, जब सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की शीर्ष आठ टीमें राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 में मंगलवार को अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार होंगी।

यह टूर्नामेंट अपने पहले संस्करण में प्रतिभा और टीम वर्क के शानदार प्रदर्शन का वादा करता है।

लीग दो चरणों में होगी, जिसका उद्घाटन चरण 30 अप्रैल से 9 मई तक होगा। टूर्नामेंट के पहले चरण के सभी मैच मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

हॉकी इंडिया ने बताया कि उभरते एथलीटों के लिए एक अभूतपूर्व मंच प्रदान करने और देश में महिला हॉकी के कद को ऊंचा उठाने के इरादे से राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25, 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 की शीर्ष आठ टीमों को एक साथ लाएगी।

भाग लेने वाली टीमों में हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी झारखंड, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा शामिल हैं।

विशिष्ट घरेलू प्रतियोगिता में एक एकल पूल होगा जिसमें सभी आठ टीमें शामिल होंगी, जो एक आकर्षक राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेगी।

एक मैच में जीत से टीम को तीन अंक मिलेंगे, जबकि ड्रॉ होने पर एक अंक मिलेगा। इसके अलावा, ड्रा होने की स्थिति में पेनल्टी शूटआउट होगा, जिसमें विजयी टीम अतिरिक्त बोनस अंक अर्जित करेगी।

टूर्नामेंट के पहले चरण में 28 लीग मैच खेले जाएंगे जो देश भर के हॉकी प्रेमियों और प्रशंसकों के लिए एक्शन से भरपूर मुकाबला होगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, "राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग भारत में महिला हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण इवेंट है। यह लीग केवल प्रतिस्पर्धा के बारे में नहीं है; यह भारतीय खेलों में समावेशिता और सशक्तिकरण की संस्कृति को बढ़ावा देने के बारे में है।"

टूर्नामेंट के शुरुआती दिन में चार मुकाबले होंगे। पहला मैच हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के बीच होगा। इसके बाद हॉकी महाराष्ट्र का मुकाबला मणिपुर हॉकी से होगा। फिर, मध्य प्रदेश का मुकाबला हॉकी बंगाल से होगा और आखिरी में हॉकी झारखंड और हॉकी मिजोरम की टक्कर होगी। सभी मैचों को फैनकोड पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News