पुंछ आतंकी हमले पर सियासत: पूर्व सीएम चन्नी के बयान पर अनुराग ठाकुर की आई प्रतिक्रिया, कांग्रेस सरकार में हुए युद्ध को किया याद

पूर्व सीएम चन्नी के बयान पर अनुराग ठाकुर की आई प्रतिक्रिया, कांग्रेस सरकार में हुए युद्ध को किया याद
  • पुंछ आतंकी हमले को पूर्व सीएम चन्नी ने बताया स्टंटबाजी
  • राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए- अनुराग ठाकुर
  • पुंछ आतंकी हमले कोई सच्चाई नहीं है- चन्नी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुंछ में शनिवार को आतंकी हमला हुआ। जिसमें 1 जवान शहीद हो गया और 4 घायल हो गए। जिस पर रविवार को पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बयान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जवाब सामने आया है। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस ने 1962, 1965 और 1971 का युद्ध चुनाव जीतने के लिए कराए थे।

अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बयान का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मेरी कांग्रेस पार्टी से एक सवाल है। क्या 1962 का युद्ध, 1965 का युद्ध, 1971 का युद्ध कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए करवाए थे। इस तरह के बयान के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। ये हमारी सेना से सवाल करते हैं। जब डोकलाम में चीन की सेना ने अतिक्रमण करने की कोशिश की तब हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उस समय राहुल गांधी कहां थे।"

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया, "जब भारत की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की तो कांग्रेस के लोग करते रहे कि यह स्ट्राइक फर्जी है। वे हमारी सेना की काबिलियत पर सवाल उठाते हैं। आज के बयान के अलावा महाराष्ट्र में हुए 26/11 आतंकी हमले को लेकर जो बयान दिया गया है उसके लिए भी माफी मांगनी चाहिए।"

जानें पूरा मामला

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार (4 मई) को भारतीय वायुसेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "यह स्टंटबाजी है। जब चुनाव आते हैं तो बीजेपी को जिताने के लिए ऐसे स्टंट किए जाते हैं। पहले से प्लान किया गया हमला है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है।"

Created On :   5 May 2024 5:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story