भारत जोड़ो न्याय यात्रा: कांग्रेस की यात्रा पर असम के सोनितपुर में हमला, जयराम रमेश की कार, मीडियाकर्मियों पर हुआ हमला

  • कांग्रसे ने बीजेपी पर लगाया हमले का आरोप
  • राहुल गांधी के रूट में बीजेपी समर्थक निकाल रहे मार्च
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़े

ANAND VANI
Update: 2024-01-21 11:33 GMT

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के सोनितपुर जिले में रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के वाहन पर कथित तौर पर हमला किया गया और पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के साथ जा रहे मीडियाकर्मियों के साथ उपद्रवियों ने ‘‘हाथापाई’’ की। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असम में चौथा दिन है। यात्रा बिस्वनाथ जिले से सोनितपुर होते हुए नगांव जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की संचार समन्वयक महिमा सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जयराम रमेश और कुछ अन्य की कार जमुगुरीघाट के पास यात्रा के मुख्य काफिले में शामिल होने के लिए जा रही थी, तभी उन पर हमला हुआ।

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि  असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान बीजेपी वर्करों  ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया। बीजेपी समर्थकों ने कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं।

इन बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथ में बीजेपी का झंडा था। साफ है कि यह घटना सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर की गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को मिल रही सफलता ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। वे डरे और घबराए हुए हैं। यही वजह है कि वे इस तरह की कायराना हरकत पर उतर आए हैं। लेकिन, हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' न्याय का हक, मिलने तक जारी है। 

Tags:    

Similar News