लोकसभा चुनाव 2024: बीजू जनता दल ने जारी की कैंडिडेट्स की पहली सूची, 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

  • ओडिशा में चुनावी रण की तैयारी शुरू
  • बीजेडी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
  • 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

Ritu Singh
Update: 2024-03-17 08:40 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्शन कमीशन ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। सात चरणों में पूरे देश में चुनाव होगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में पूरी दमखम से लग गई है। पार्टियां अब जल्द से जल्द सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी में जुट गई है। ओडीशा में सीएम नवीन पटनायक ने चुनावी बिगुल बजाते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बीजू जनता दल (बीजेडी) की तरफ से जारी पहली सूची में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

इन्हें मिला मौका

बीजू जनता दल (बीजेडी) ने कालाहांडी, नबरंगपुर, बरगढ़ और कोरापुट समेत राज्य के कुल 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने कालाहांडी से पुष्पेंद्र सिंह देव, कोरापुट से कौसल्य हिकाका, नबरंगपुर से रमेश चंद्र मांझी, सुंदरगढ़ से सुनीता बिसवाल, कंधमल से अच्युत समंता, बरगढ़ से प्रसन्ना आचार्य, बालंगिर से कलिकेश नारायण सिंह देव, बेरहमपुर से चंद्रशेखर साहू और अस्का से प्रमिला बिसोई को चुनावी मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं।

भाजपा और बीजेडी में गठबंधन की चर्चा

ओडीशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजेडी) और विपक्षी पार्टी भारतीय जनता दल (भाजपा) के बीच गठबंधन की चर्चा है। पिछले कुछ समय में भाजपा और बीजेडी के बीच दोस्ताना व्यवहार देखने को मिला है। भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व भी ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की तारीफ कर चुके हैं। 'अबकी बार 400 पार' के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा दूसरे राज्यों में भी पुराने सहयोगियों को वापस जोड़ने की कोशिश में लगी है। अपना नंबर गेम मजबूत करने के लिए भाजपा ओडिशा में बीजेडी को अपने साथ ला सकती है। आपको बता दें कि लोकसभा के साथ-साथ ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी 4 चरणों में होंगे। राज्य में लोकसभा की 21 वहीं विधानसभा की 147 सीटें हैं।

Tags:    

Similar News