लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने पंजाब लोकसभा सीटों पर जारी की कैंडिडेट्स की सूची, जानिए पार्टी ने किसे दिया मौका

  • पंजाब में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट
  • इन नेताओं को मिला मौका
  • देखिए पूरी सूची

Surbhit Singh
Update: 2024-05-08 18:11 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा ने बुधवार को पंजाब में अपने कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में आंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा, फिरोजपुर सीट से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और संगरूर सीट से अरविन्द खन्ना को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी के साथ भाजपा ने 12 सीटों पर अपने कैंडिडेट का ऐलान किया है। हालांकि, पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है।

इस बार पंजाब में भाजपा अकेले चुनावी मैदान में उतरी है। शुरुआत में भाजपा और शिरोमणी अकाली दल के गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की खबरे आ रही थी। हालांकि, किसी कारण से दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। कुछ दिनों बाद भाजपा ने आधिकारिक तौर पर पंजाब से अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की। इसके बाद शिरोमणी अकाली दल ने बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का घोषणा की।

सीट कैंडिडेट्स के नाम 
आनंदपुर साहिबडॉ. सुभाष शर्मा
फिरोजपुर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी 
संगरूर अरविन्द खन्ना
खडूर साहिब मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड
अमृतसर तरणजीत सिंह संधू
जालंधरसुशील कुमार रिंकू
पटियाला परनीत कौर 
होशियारपुरअनिता सोम प्रकाश
गुरुदासपुरदिनेश सिंह बब्बू
बठिंडापरमपाल कौर सिद्धू
फरीदकोटहंसराज हंस
लुधियानारवनीत सिंह बिट्टू

दिल्ली में पंजाब और कांग्रेस का गठबंधन

दिल्ली की बात करें तो यहां पर कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के साथ आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतरी है। हालांकि, पंजाब में दोनों पार्टी ने आपसी सहमित से अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पंजाब और दिल्ली की सत्ता में में आम आदमी पार्टी की सरकार काबिज है।

पंजाब में कैंडिडेट्स अपना नामांकन 14 मई तक भर सकते हैं। जबकि नामांकन वापस करने की अंतिम तीथि 17 मई रखी गई है। राज्य में कुल 2,14,21,555 मतदाता है। जिसमें से 1,12,67,019 पुरुष मतदाता और महिला मतदाता 1,01,53,767 है। इसके अलावा पंजाब में 5,28,864 फर्स्ट टाइम वोटर्स है।

Tags:    

Similar News