चुनाव 2024: ओडिशा में सत्ता हासिल करने की पुरजोर कोशिश में बीजेपी

  • ओडिशा की सत्ता पर बीजेपी की नजर
  • 50 फीसदी वोट हासिल करने का रखा टारगेट
  • बीजेपी ने दो मई को पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

ANAND VANI
Update: 2024-05-02 13:24 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओडिशा विधानसभाचुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार दो मई को पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ओडिशा में विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो रहे है। 13 और 20 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घासीपुरा से शंभूनाथ राउत, भोगराई से आशीष पात्रा, भंडारीपोखरि से सुधांशु नायक, बरी से उमेश चंद्र जेना, बाराबती-कटक से पूर्णचंद्र महापात्र और बेगुनिया से प्रकाश चंद्र रणबिजुली को टिकट दिया है।

आपको बता दें ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों एक साथ हो रहे है। भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने के लिए लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने का टारगेट किया है।इसके लिए भाजपा पुरजोर कोशिश में जुटी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। ओडिशा बीजेपी नेताओं की ओर से विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 सीटें और लोकसभा चुनाव में 21 में से 16 सीटें जीतने का दावा किया जा रहा। वहीं राज्य में 50 फीसदी वोट हासिल करने का टारगेट भाजपा ने रखा है।

147 विधानसभा सीटें वाले ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल इस साल जून 2024 में खत्म हो रहा है।सत्ता पर काबिज होने के लिए राजनैतिक दल को 74 सीटों को जीतने की जरूरत होती है।सत्ता में आने के लिए बीजेपी पुरजोर कोशिश कर रही है।

Tags:    

Similar News