लोकसभा चुनाव 2024: आजमगढ़ में सपा के समर्थन में प्रचार कर रहे है बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ के भाई

  • सपा के समर्थन में दिनेशलाल यादव के भाई
  • सपा के गढ़ आजमगढ़ में उपचुनाव जीती बीजेपी
  • आजमगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला

ANAND VANI
Update: 2024-04-11 09:27 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां बीजेपी उम्मीदवार के भाई सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रहे है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर है।भाजपा ने आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव पर भरोसा जताया है।

आपको बता दें 2022 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव और दिनेश लाल निरहुआ के बीच टक्कर देखने को मिली थी, जिसमें धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था और बीजेपी को इस सीट पर जीत मिली थी। हालांकि आजमगढ़ में बीजेपी की जीत की वजह उस समय बहुजन समाज पार्टी बनी थी। क्योंकि सपा का गढ़ रही आज़मगढ़ सीट पर मुस्लिम मतदाता चुनाव में काफी अहमियत रखते है। उपचुनाव में बसपा ने गुड्डू जमाली जैसे मज़बूत प्रत्याशी को उतारा था, जिससे सपा के वोटबैंक में सेंधमारी हो गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटबैंक बंट गया था, जिसकी वजह से धर्मेंद्र यादव को यहां हार का सामना करना पड़ा। इस बार गुड्डू जमाली बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए हैं। ऐसे में सपा यहां मजबूत स्थिति में हैं।

कौन है निरहुआ का भाई?

बीजेपी उम्मीदवार के भाई विजय लाल यादव अपने ही भाई निरहुआ का खेल बिगाड़ने पर तुले हैं। विजय लाल यादव अपने भाई के खिलाफ खड़े सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे है। उनके पक्ष में प्रचार कर रहे है। विजयलाल ने समाजवादी पार्टी को अपनी मां बताते हुए कहा अगर सपा प्रत्याशी के  खिलाफ मेरा बेटा भी खड़ा होता तो उसको भी दो-दो हाथ करना होता। भाई का तो बात ही छोड़िए।

सपा के समर्थन में उतरे निरहुआ के भाई विजयलाल यादव गाने-गाने गा-गाकर धर्मेंद्र यादव का चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं। विजय लाल यादव आजमगढ़ में सपा की पब्लिक मीटिंग में झूम-झूमकर गाना गाते दिख रहे हैं और सपा के झंडे को बुलंद कर रहे हैं। सपा की सभाओं में बड़ी संख्या में भीड़ भी उमड़ रही है और विजयलाल जमकर उन्हें समर्थन कर रहे है। आपको बता दें सपा के लिए प्रचार कर रहे विजय लाल यादव बिरहा के बड़े गायक हैं और वहां के लोग उनकी गायकी व अंदाज को खूब पसंद करते हैं। 

Tags:    

Similar News