विरोध प्रदर्शन: मध्य प्रदेश विधानसभा से नेहरू की तस्वीर हटाने पर कांग्रेस विधायकों का धरना

  • विधानसभा से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाए जाने का मामला गर्माया
  • कांग्रेस ने नेहरू की तस्वीर फिर लगाए जाने की मांग करते हुए विरोध जताया
  • विधानसभा के बाहर नारेबाजी की और धरना दिया

IANS News
Update: 2023-12-20 16:00 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की विधानसभा से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाए जाने का मामला गर्माया हुआ है। कांग्रेस ने नेहरू की तस्वीर फिर लगाए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की और विधानसभा के बाहर धरना दिया।

विधानसभा में स्पीकर की कुर्सी के पीछे एक तरफ महात्मा गांधी और दूसरी तरफ जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगी हुई थी। पिछले दिनों नेहरू की तस्वीर हटाकर उसके स्थान पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगा दी गई।

कांग्रेस नेहरू की तस्वीर हटाए जाने से नाराज है और उसकी मांग है कि महात्मा गांधी, डॉ. अंबेडकर के साथ नेहरू की भी तस्वीर लगाई जाए। कांग्रेस विधायकों ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर धरना दिया।

कांग्रेस विधायक अपने साथ नेहरू की तस्वीर लेकर भी आए थे और उन्होंने विधानसभा में नेहरू की तस्वीर लगाने की मांग की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और वरिष्ठ विधायक वाला बच्चन ने भाजपा पर आरोप भी लगाए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Tags:    

Similar News