लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में इन सीटों पर होंगे चुनाव, अमित शाह सहित दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की सीटें भी हैं शामिल

तीसरे चरण में इन सीटों पर होंगे चुनाव, अमित शाह सहित दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की सीटें भी हैं शामिल
  • 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव
  • सिंधिया और शिवराज की किस्मत दांव पर
  • अमित शाह के सीट पर भी तीसरे चरण में चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पहले और दूसरे चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। सभी पार्टियां अब तीसरे चरण की तैयारी में जुटी हुई है। इस चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर चुनाव होंगे। इन सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी। गुजरात की सभी सीटों पर तीसरे चरण में चुनाव होने वाले हैं। जहां कांग्रेस और बीजेपी में आमने-सामने की टक्कर है। इन दोनों पार्टी के दिग्गज नेता आम चुनाव में अपने प्रत्याशी के लिए जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

तीसरे चरण में असम की 04, बिहार की 05, छत्तीसगढ़ की 07, दादरा व नागर हवेली और दमन दीव की 02, गोवा की 02, गुजरात की 26, जम्मू कश्मीर की 01, मध्य प्रदेश की 09, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल की 04, उत्तर प्रदेश की 10 और कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। महाराष्ट्र में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच आमने-सामने की लड़ाई है। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है।

इन नेताओं की किस्मत दांव पर

इस चरण में गुजरात के गांधीनगर सीट से बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पोरबंदर से मनसुख मंडाविया, महाराष्ट्र की बारामती सीट से सुप्रिया सुले से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के विदिशा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुना सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा मैनपुरी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से चुनाव लड़ रही हैं।

चुनाव आयोग ने जो पहले शेड्यूल जारी किए थे। उसके मुताबिक, दूसरे चरण में कुल 94 सीटों पर चुनाव होने वाले थे। लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल सीट पर बसपा कैंडिडेट के निधन के बाद यहां का चुनाव तीसरे फेज में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके चलते अब तीसरे चरण में कुल 95 सीटों पर चुनाव होंगे।

इन राज्यों में होंगे चुनाव

असम

कोकराझार, धुबरी, बारपेटा, और गुवाहाटी।

बिहार

झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, औरर खागड़िया।

छत्तीसगढ

सरगुजा, रायगढ़ जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर।

गोवा

उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा

गुजरात

इस चरण में गुजरात की कुल 26 सीटें पर चुनाव होने वाले हैं। जिनमें अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, अमरेली, आणंद, बनासकांठा, बारडोली, भरूच, भावनगर, छोटा उदयपुर, दाहोद, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़, कच्छ, खेडा, महेसाणा, नवसारी, पंचमहल, पाटन, पोरबंदर, राजकोट, साबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर, वडोदरा, वालसाड शामिल हैं।

कर्नाटक

चिक्कोड़ी, बेलगामी, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़ दावणगेरे और शिवमोगा

महाराष्ट्र

रायगढ़ बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हटकनंगले

मध्य प्रदेश

भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, बैतूल

पश्चिम बंगाल

मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद

उत्तर प्रदेश

हाथरस, आगरा, फतेहपुर, सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और संभल

इसके अलावा दादरा नागर हवेली, दमन और दीव के साथ जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर भी 7 मई को वोटिंग होने वाली है।

चित्र में देखें कहां होंगे चुनाव

Created On :   30 April 2024 11:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story