लोकसभा चुनाव 2024: गांधी-वाड्रा परिवार ने दिल्ली में डाला वोट, संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कही बात

  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया मतदान
  • इंडिया गठबंधन को एक मौका देना चाहिए-रॉबर्ट वाड्रा
  • प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटा- बेटी ने डाला वोट

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-25 05:24 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में छठे चरण का मतदान जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वोट डाला। आप और कांग्रेस दोनों इंडिया गठबंधन के सदस्य है। जिसके चलते राहुल गांधी और केजरीवाल ने एक दूसरे की पार्टी को मतदान किया। इसको लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिल प्रियंका गांधी से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस समय हम अपनी शिकायतों को एक तरफ रख रहे हैं और अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं। मुझे इस बात पर गर्व है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि लोगों में यह धारणा है कि बीजेपी के नेता बेरोजगारी और महंगाई जैसे वास्तविक मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन लोगों के वास्तविक मुद्दों पर बात कर रहा है।

वोट डालने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से कहा हर किसी को बाहर आकर अपना वोट डालना चाहिए और इंडिया गठबंधन को एक मौका देना चाहिए। जब उनसे इंडिया गठबंधन के पीएम चेहरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा गठबंधन इसे चुनेगा। मैं जानता हूं कि राहुल देश के हित में काम करेंगे और राजीव के सपने को पूरा करेंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके बच्चे रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा के साथ दिल्ली में एक मतदान केंद्र के बाहर इंतजार करते हुए, जहां रॉबर्ट वाड्रा अपना वोट डाल रहे हैं।

वोट डालने के बाद रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई  से कहा मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। मैं सभी युवाओं को हमारे संविधान को बचाने के लिए वोट करने और इस तरह से वोट करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं जिससे सकारात्मक परिवर्तन आए। रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा का कहना है, ''हर किसी को बाहर आना चाहिए और मतदान करना चाहिए।

Tags:    

Similar News