लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण के मतदान के बाद कुल 18 राज्यों की सारी सीटों पर हो जाएगा मतदान, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना भी शामिल

  • देश में 14 मई को चौथे चरण का मतदान
  • चुनावी मैदान में 93 सीटों पर 1717 प्रत्याशियों
  • जानिए किन राज्यों में पूरा हो चुका मतदान?

Surbhit Singh
Update: 2024-05-09 13:03 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सात चरण के मतदान में से तीसरे चरण का मतदान 7 मई को पूरा हो चुका है। इसके बाद चौथे, पांचवे, छठवें और सातवें यानी अंतिम चरण के मतदान होना बाकी है। इस चरणों पर सियासी दल सिर से लेकर एड़ी तक का जोर लगा रहे हैं। देश में चौथे चरण का मतदान में 13 मई को होने जा रहा है। इसमें 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में मध्यप्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, ओडिशा की 4, पश्चिम बंगाल की 8, उत्तप्रदेश की 13, जम्मू कश्मीर की 1 और तेलंगाना की 17 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनाव का रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा।

चौथे चरण के मतदान में 1717 कैंडिडेट्स

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की सभी सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। इसके बाद 18 राज्य और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएगा।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशटोटल सीटेंटोटल कैंडिडेट्स 
तेलंगाना 17525
आंध्र प्रदेश25454
बिहार555
जम्मू कश्मीर124
झारखंड445
मध्यप्रदेश 874
महाराष्ट्र11298
ओडिशा437
तेलंगाना 17525
पश्चिम बंगाल875
उत्तरप्रदेश 13130

चौथे चरण के हाईप्रोफाइल कैंडिडेट्स 

देश में होने जा रहे चौथे चरण के मतदान में कुछ 1717 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें से कई हाईप्रोफाइल उम्मीदवार चर्चा में हैं। इसमें हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी माधवी लता, एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन औवेसी, करीमनगर सीट से बंदी संजय कुमार, लखीमपुर खीरी सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और कन्नोज सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा बिहार के बेगुसराय से गिरिराज सिंह, उजियारपुर सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और मुंगेर सीट से जदयू के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चुनावी रण में हैं। आंध्र प्रदेश के कडपा से वाईएस शर्मिला, झारखंड के खूंटी सीट से अर्जुन मुंडा, पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान जैसे चर्चित चेहरे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

अंतिम तीन चरण में 379 सीटों पर होगा मतदान

देश की कुल 543 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें से पहले चरण में 102, दूसरे चरण में 88 और तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। कुल मिलाकर अब तक 283 सीटों पर वोट डाले गए हैं। इसके बाद चौथे चरण में 96 सीटों पर मतदान हो जाएगा। इसके बाद चार चरण के मतदान में 379 सीटों कवर हो जाएगी। अंतिम तीन चरण (पांचवे, छठवे और सातवें) चरण की वोटिंग के लिए कुल 164 सीटें बाकी रह जाएंगी।

तीसरे चरण में गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, मेघालय, तमिलनाडु, मिजोरम, नागालैंड, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, असम, गोवा, दादर नागर हवेली और दमन दीव जैसे राज्यों की सभी सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके है। हालांकि, अनंतनाग राजौरी सीट पर मतदान पर रोक लगाई गई है। इस सीट पर अब छठवें चरण के तहत 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश की बैतूल सीट पर मतदान होने के बाद बस में चुनाव सामग्री में आग लग गई थी। इसके बाद इस सीट पर 10 मई को दोबारा से वोट डाले जाएंगे। बता दें, पांचवे चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होना है।

Tags:    

Similar News