लोकसभा चुनाव 2024: सांतवे चरण में 199 दागी और 299 करोड़पति कैंडिडेट्स, जानिए भाजपा और कांग्रेस के कैंडिडेट्स की पूरी डिटेल

  • देश में 1 जून को लोकसभा चुनाव का सातवें चरण का मतदान
  • अंतिम चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान
  • जानिए बागी और करोड़पति कैंडिडेट्स का पूरा विवरण

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-26 15:52 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के सात में से छह चरण का मतदान पूरा हो चुका है। इसके बाद अब अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान 1 जून को होना है। इस चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग के साथ लोकसभा चुनाव समाप्त हो जाएगा। इस बार कुल 904 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसमें से 199 कैंडिडेट्स दागी है, जबकि 299 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं। इन करोड़पति प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 3.27 करोड़ रुपये है। इसे लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में सातवें चरण में चुनाव लड़ रहे दागी और करोड़पति कैंडिडेट्स की जानकारी साझा की गई है।

सातवें चरण में 199 दागी कैंडिडेट्स

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान में 904 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इस चरण में 199 दागी कैंडिडेट्स में से 151 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि, चार पर हत्या और 27 पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हैं। इसके अलावा 13 ऐसे प्रत्याशी हैं जिन पर महिलाओं के साथ अत्याचार करने का मामला भी दर्ज है। इसके साथ ही 25 कैंडिडेट्स पर हेट स्पीच देने का केस चल रहा है।

भाजपा-कांग्रेस के इतने दागी कैंडिडेट्स

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चरण में 904 प्रत्याशियों में से तृणमूल कांग्रेस के 9 में से 7, समाजवादी पार्टी के 9 में से 7 और सीपीआई (एम) के 8 में से 5 प्रत्याशी दागी है। जबकि, शिरोमणि अकाली दल के 13 में से 8, भाजपा के 51 में से 23, कांग्रेस के 31 में से 12 और आम आदमी पार्टी के 13 में से 5 दागी कैंडिडेट्स है। बीजद के 6 में से 2, सीपीआई के 7 में से 2 और बीएसपी के 56 में से 13 कैंडिडेट्स दागी हैं।

इन पार्टी के करोड़पति सबसे अधिक

इस चरण में करोड़पति कैंडिडेट्स की बात करें तो इसमें 299 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं। इनमें से शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और बीजू जनता दल के सारे कैंडिडेट्स करोड़पति हैं।

Tags:    

Similar News