लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण में 15 हाईप्रोफाइल सीटों पर दिग्गजों की परीक्षा, चुनावी मैदान में इन कैंडिडेट्स पर टिकी सबकी नजर

  • देश में 25 मई को लोकसभा चुनाव का छठा चरण
  • 7 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान
  • 15 हाईप्रोफाइल पर जानें कौन हैं प्रत्याशी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-22 16:08 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में जारी लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव में हैं। सात में से पांच चरण के मतदान के साथ 429 सीटों पर वोटिंग कवर हो गई है। इसके बाद छठे चरण में 7 राज्यों की 58 सीटों पर 889 कैंडिडेट्स मैदान में डटे हुए हैं। इनमें से 15 हॉट सीटों पर कई हाईप्रोफाइल कैंडिडेट्स की किस्मत दांव पर लगी हुई है। आइए जानते हैं ये सीटें कौन सी हैं, जहां से राजनीतिक दलों के दिग्गज चुनाव लड़ रहे हैं।


करनाल लोकसभा सीट

इस सीट पर भाजपा ने पूर्व मुख्मंत्री मनोहर लाल खट्टर को मैदान में उतारा हैं। उनके सामने कांग्रेस ने दिव्यांशु बुद्धिराजा को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर जननायक जनता पार्टी के देवेंद्र कादियान चुनाव लड़ रहे है। जबकि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) ने मराठा कैंडिडेट वीरेंद्र वर्मा को टिकट दिया है।

अनंतनाग लोकसभा सीट

यह सीट केंद्र शासित राज्य जम्मू कश्मीर के तहत आती है। यहां से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती चुनाव लड़ रही हैं। नेशनल पैंथर्स पार्टी (भीम) ने अर्शीद अहमद लोन पर भरोसा जताया है। जबकि, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मियां अल्ताफ अहमद पर दांव लगाया है।

डमुरियांगज लोकसभा सीट

राज्य की इस हॉट से भाजपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल पांचवी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नदीम और समाजवादी पार्टी के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी से चुनौती मिल रही हैं।

गुड़गांव लोकसभा सीट

यहां से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को चौथी बार प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कांग्रेस ने राज बब्बर पर भरोसा जताया है। जबकि, जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने राहुल फाजिलपुरिया को मौका दिया है। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सौराब खान को प्रत्याशी बनाया है।

फरीदाबाद लोकसभा सीट

भाजपा ने इस सीट पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर को मैदान में उतारा हैं। यहां से कांग्रेस ने महेंद्र प्रताप सिंह को कैंडिडेट बनाया है। जबकि, जजपा ने नलिन हुड्डा को टिकट सौंपा हैं। इनेलो से सुनील तेवतिया भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

संबलपुर लोकसभा सीट

यह सीट ओडिशा राज्य के अंतर्गत आती है। यहां से भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मैदान में हैं। उन्हें कांग्रेस के नागेंद्र कुमार प्रधान और बीजू जनता दल के प्रणब प्रकाश दास से चुनौती मिल रही है।

पुरी लोकसभा सीट

इस सीट पर भाजपा ने एक बार फिर से संबित पात्रा को मौका दिया है। जबकि, बीजू जनता दल ने अरुप मोहन पटनायक पर दांव लगाया है। यहां से कांग्रेस के जयनारायण पटनायक चुनाव लड़ रहे हैं। जो साल 2019 के आम चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

सुल्तानपुर लोकसभा सीट

यहां से भाजपा ने मौजूदा सांसद मेनका गांधी को मौका दिया है। वह इस सीट से आठ बापर की सांसद रह चुकी हैं। यहां से बसपा ने उदराज वर्मा पर भरोसा जताया है। जबकि, सपा ने रामभुआल निषाद को प्रत्याशी बनाया है।


आजमगढ़ लोकसभा सीट

भाजपा ने यहां से मौजूद सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को मैदान में उतारा है। उन्हें अखिलेश यादव के चचेरे भाई और सपा उम्मीदवार धर्मेंद यादव से चुनौती मिल रही हैं। साल 2019 में निरहुआ से धर्मेंद यादव हार गए थे। इस सीट पर बसपा ने मशहूर सबीहा अंसारी को प्रत्याशी बनाया है।

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट

इस सीट से पहली बार भाजपा ने उद्योगपति नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया है। कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट पर दो बार के सांसद भी रह चुके हैं। इस बार कांग्रेस और आप गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन ने यहां से डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है। जबकि, इनेलो ने विधायक अभ य सिंह चौटाला पर दांव लगाया है। जजपा से पाला राम सैनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

रोहतक लोकसभा सीट

कांग्रेस ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा हैं। जबकि, भाजपा ने मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा को मौका दिया हैं। इस सीट पर जजपा से रविंद चुनावी मैदान में हैं।

उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट

इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद मनोज तिवारी पर दांव लगाया है। जबकि, कांग्रेस-आप कैंडिडेट कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। यहां से बसपा ने अशोक कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

नई दिल्ली लोकसभा सीट

यहां से भाजपा ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पहली बार कैंडिडेट बनाया है। उनके सामने आप ने सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है। जबकि, बसपा ने राज कुमार को मौका दिया है।

पूर्व चंपारण लोकसभा सीट

यह सीट बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यहां से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह पर दांव खेला है। वह इस सीट पर छह बार चुनाव जीत चुके हैं। विकासशील इंसान पार्टी ने डॉ. राजेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है। बता दें, इस सीट पर राजद-विकासशील इंसान पार्टी ने प्रत्याशी का चुनाव किया है।

सिवान लोकसभा सीट

यहां से बाहुबली शहबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। जबकि, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर दांव लगाया है। इस सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) ने विजयलक्ष्मी देवी को कैंडिडेट बनाया है। बसपा की ओर से दिलीप सिंह मैदान में हैं।


Tags:    

Similar News