लोकसभा चुनाव 2024: '2014 के बाद मंहगाई हई कंट्रोल, भ्रष्टाचार पर भी कार्रवाई...' पीएम मोदी ने गिनाए 10 सालों के काम

2014 के बाद मंहगाई हई कंट्रोल, भ्रष्टाचार पर भी कार्रवाई... पीएम मोदी ने गिनाए 10 सालों के काम
  • पीएम मोदी ने अपने 10 साल के काम गिनाए
  • पीएम बोले- 2014 के बाद मंहगाई हई कंट्रोल
  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को महाराष्ट्र के पुणे से जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां उन्होंने 10 साल से केंद्र की सत्ता से दूर रहने वाली कांग्रेस पार्टी पर एक बार फिर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने देश में 60 साल तक राज किया लेकिन कांग्रेस राज की सच्चाई यह थी कि देश की आधी आबादी के पास बुनियादी सुविधाएं नहीं थी। अभी तो हमें सिर्फ 10 साल मौका मिला है लेकिन इसमें हमने मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा तो किया ही, साथ ही सबकी आकांक्षाओं को पूरा करने में जुटे रहे।"

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह की रिमोट वाली सरकार ने 10 सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जितना खर्च किया उतना हम 1 साल में करते हैं।"

2014 के बाद मंहगाई हुई कंट्रोल

पीएम मोदी ने आगे कहा, "2014 में सरकार बनाने के बाद हमने महंगाई पर भी नियंत्रण लगाया और भ्रष्टाचार पर भी कार्रवाई की। आज भ्रष्टाचारियों में खलबली मची है। 10 वर्षों में हमने करदाता के टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई है, हमने 7 लाख रुपए तक 'नो इनकम टैक्स' कर दिया।"

महाराष्ट्र की सियासत पर पीएम का बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र ने लंबे समय तक राजनैतिक अस्थिरता का दौर देखा है। आज से 45 साल पहले यहां के एक बड़े नेता ने अपनी महत्वकांक्षा के लिए इस खेल की शुरुआत की, तब से महाराष्ट्र अस्थिरता के दौर में चला गया। कई मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। 1995 में जब भाजपा, शिवसेना की सरकार आई तो यह आत्मा उस सरकार को अस्थिर करने में लग गई। 2019 में तो उन्होंने जनादेश का कितना अपमान किया वह महाराष्ट्र की जनता जानती है। आज ये देश को अस्थिर कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस के शहजादे की बातें खतरनाक हैं, खुद कांग्रेस के लोग इनके कारण कांग्रेस छोड़कर निकल रहे हैं। नौजवान, जिन्होंने जिंदगी के महत्वपूर्ण 15-20 साल कांग्रेस को दिए आज कांग्रेस छोड़कर निकल रहे हैं। वे कांग्रेस से निकलकर एक ही बात कह रहे हैं कि कांग्रेस को माओवादियों ने कब्जे में ले लिया है।"

Created On :   29 April 2024 5:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story