लोकसभा चुनाव 2024: बुध्द पूर्णिमा पर महाबोधि मंदिर पुहंचे मध्यप्रदेश सीएम डॉ मोहन यादव, आज तीन राज्यों में करेंगे चुनाव प्रचार

  • बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार
  • बिहार के गया में पहुंचे सीएम
  • आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में रोड शो

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-23 07:02 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज तीन राज्य बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

बीजेपी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह बिहार के गया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में रोड शो करेंगे। शाम को मुख्यमंत्री झारखंड के लोकसभा क्षेत्र गोड्डा पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम सात बजे वे देवघर में बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आपको बता दें मुख्यमंत्री डॉ यादव सपरिवार बोधगया पहुंचे। सीएम ने महाबोधि मंदिर पुहंचकर बुद्ध के समक्ष प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा बोधगया आकर अपने आप को धन्य मानता हूं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परिवार के साथ महाबोधि मंदिर में दर्शन किया। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज मैंने बोधगया में अहिंसा की शिक्षा देने वाले एवं भारतीय संस्कृति का पताका विश्व में फहराने वाले, बुद्ध के सपरिवार दर्शन किए हैं। मुझे यहां आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है, बोधगया में आकर मैं अपने आप को धन्य मान रहा हूं।

उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का महायज्ञ चल रहा है, और हम भी मध्यप्रदेश में इसको आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें।

Tags:    

Similar News