एक समान रंग में होंगी अयोध्या की इमारतें

अयोध्या एक समान रंग में होंगी अयोध्या की इमारतें

IANS News
Update: 2022-12-18 03:30 GMT
एक समान रंग में होंगी अयोध्या की इमारतें

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। एक अलग पहचान के लिए मंदिरों के शहर अयोध्या की विभिन्न इमारतों को एक समान रंग प्रदान किया जाएगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण योजना को अंतिम रूप दे रहा है। वाणिज्यिक, आवासीय, धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतों में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग रंग होंगे। राम जन्मभूमि स्थल की ओर जाने वाले मंदिरों का रंग भगवा होगा। विभिन्न इमारतों और उनके आसपास के फुटपाथों में रंग की एकरूपता होगी।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा, वाणिज्यिक, आवासीय, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व की इमारतों के लिए अलग-अलग तरह के रंग होंगे। हालांकि राम जन्मभूमि स्थल की ओर जाने वाले मंदिरों का रंग भगवा होगा।

सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर मार्ग पर बने मंदिरों के अलावा फैजाबाद शहर के सआदतगंज इलाके से लेकर सरयू के किनारे तक सभी निजी इमारतों का रंग भी एक जैसा होगा।

 

 (आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News