Bihar Assembly Elections : लोजपा ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली सूची, भाजपा, जदयू से आए नेता शामिल

Bihar Assembly Elections : लोजपा ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली सूची, भाजपा, जदयू से आए नेता शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-08 18:30 GMT
Bihar Assembly Elections : लोजपा ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली सूची, भाजपा, जदयू से आए नेता शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी की, जिसमें भाजपा और जदयू से पाला बदलकर लोजपा में शामिल हुए नेताओं को भी मौका दिया गया है। लोजपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में नौ महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की ओर से बताया गया कि, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीती रात देर से अस्पताल से लौटने के इस सूची में शामिल उम्मीदवारों के नामों का चयन किया।

लोजपा ने हाल ही में जनता दल यूनाइटेड से वैचारिक मतभेद को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होकर अपने दम पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर लोजपा का दामन थामने वाले रामेश्वर चैरसिया, राजेंद्र सिंह, डॉ. उषा विद्यार्थी, डॉ. रविंद्र यादव के अलावा जदयू से आए भगवान सिंह कुशवाहा को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

रामेश्वर चैरसिया को सासाराम से प्रार्टी प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि भगवान सिंह कुशवाहा को जगदीशपुर सीट के लिए टिकट दिया गया है। डॉ. उषा विद्यार्थी को पालीगंज से और राजेंद्र सिंह को दिनारा से जबकि डॉ. रविंद्र यादव को झाझा से प्रत्याशी बनाया गया है। लोजपा पहले से ही कहती आ रही है कि उसने प्रदेश की 143 सीटों के लिए तैयारी की है, जहां वह उम्मीदवार उतारेगी।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर होगी। पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। लोजपा ने पहले चरण के अपने प्रत्याशियों की सूची नामांकन भरने के आखिरी तारीख को जारी की।
 

Tags:    

Similar News