मेघालय विधानसभा चुनाव में भाजपा ने की 60 उम्मीदवारों की सूची जारी

विधानसभा चुनाव 2023 मेघालय विधानसभा चुनाव में भाजपा ने की 60 उम्मीदवारों की सूची जारी

ANAND VANI
Update: 2023-02-02 14:14 GMT
मेघालय विधानसभा चुनाव में भाजपा ने की 60 उम्मीदवारों की सूची जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 60 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी का कहना है कि मेघालय की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हमारी टैगलाइन है ‘एम पावर मेघालय’ यानी मोदी ने मेघालय को दी मजबूती। वहां डबल इंजन की सरकार बनेगी।  भाजपा ने मेघालय में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

मेघालय में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीती थीं। भाजपा  को यहां महज 2 सीटें ही मिल सकी थीं।  नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) को 19 सीटें मिली थीं।  एनपीईपी ने पीडीएफ और एचएसपीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। तीनों दलों ने मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) बनाया। यहां पिछले तीन महीनों से पार्टियां चुनावी मोड में हैं।  कांग्रेस ने 40 और NPP ने 58 उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर दी है। 

आपको बता दें 18 जनवरी को चुनाव आयोग ने  तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है।  वहीं नतीजे  2 मार्च को एक साथ आएंगे। तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में एक समानता यह है कि तीनों राज्यों में बहुमत का आंकड़ा 31 है, क्योंकि तीनों राज्यों में विधानसभा सीटों की संख्या 60 है। 

 

Tags:    

Similar News