शिवराज से टकराने के लिए कांग्रेस का ये युवा नेता ही काफी है! जानिए किस सर्वे के आधार पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ कर रहे हैं सीएम के खिलाफ इतना बड़ा दावा?

कांग्रेस का मिशन 2023 शिवराज से टकराने के लिए कांग्रेस का ये युवा नेता ही काफी है! जानिए किस सर्वे के आधार पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ कर रहे हैं सीएम के खिलाफ इतना बड़ा दावा?

Anupam Tiwari
Update: 2022-12-29 13:55 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के लिए अपनी कमर कसती हुई नजर आ रही है। प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलानाथ राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक्टिव अभी से दिखाई दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा की तैयारी अपने चिरपरिचित अंदाज में शुरू कर दी है। नाथ ने अपने विधायकों व पूर्व मंत्रियों का सर्वे कराना शुरू कर दिया है। खबर के मुताबिक, वो चाहते हैं कि विधायकों की स्थिति पहले ही जान ली जाए। अगर जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता में एंटी इनकंबेंसी देखने को मिली तो समय रहते हुए उस पर काम किया जा सके। ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान न उठाना पड़े।

हालांकि, कमलनाथ के देख-रेख में पहला सर्वे हो चुका है, वहीं दूसरा अभी जारी है। जिसका रिजल्ट अगले साल फरवरी में आएगा। पार्टी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले सर्वे में करीब 37 विधायकों और 17 पूर्व मंत्रियों की स्थिति मजबूत पाई गई है। जो जमीनी तौर पर अपनी पैठ बनाए हुए हैं। जनता में इन विधायकों व मंत्रियों को लेकर कोई शिकायत नहीं है। पूर्व सीएम कमलनाथ के सर्वे में मौजूदा प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेसी युवा नेता अर्जुन आर्य पूरी तरह से टक्कर दे रहे हैं।

मजबूत हैं जमीनी स्तर पर जनप्रतिनिधि 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सर्वे में मौजूदा वक्त के 95 विधायकों में से 37 विधायकों और 17 पूर्व मंत्रियों की स्थिति जमीनी तौर पर मजबूत है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी राज्य के अन्य सीटों पर सर्वे करा कर अपने उम्मीदवारों की स्थिति जानना चाहती है। वहीं, सर्वे में मजबूत पाए गए नेताओं को चुनाव के लिए तैयारी करने के लिए कह दिया गया है। गौरतलब है कि जब इस सर्वे के बारे में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस सर्वे के बारे में मुझे ज्यादा कुछ नहीं मालूम है, लेकिन हां अगले विधानसभा चुनाव को जीतकर पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएंगी और सीएम कमलनाथ ही होंगे।

पास हुए सर्वे में ये पूर्व मंत्री

खबरों की माने तो कमलनाथ के सर्वे में जो पूर्व मंत्री पास हुए हैं, उनमें लहार विधानसभा से डॉ. गोविंद सिंह, महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ, राजपुर से बाला बच्चन, राऊ से जीतू पटवारी, जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोट, जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया, मुलताई से सुखदेव पांसे, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा, डिंडौरी से ओंकार सिंह मरकाम, कसरावद से सचिन यादव, देवरी से हर्ष यादव व राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा 37 विधायकों की भी जमीनी स्तर पर दावेदारी मजबूत है। सभी विधायकों व पूर्व मंत्रियों को कमलनाथ ने निर्देश दिया है कि वो अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखें। लोगों की समस्याओं का समाधान करने का भरपूर प्रयास करते रहें, जिससे चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को अपने पाले में लाया जा सके। 

कौन हैं अर्जुन आर्य?

अर्जुन आर्य कांग्रेस के तेजतर्रार युवा नेता है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर कराए गए सर्वे में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीधे टक्कर दे रहे हैं। किसान आंदोलन के बाद अर्जुन आर्य खूब सुर्खियों में आए थे। साल 2018 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर हाईप्रोफाइल सीट बुदनी से चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया था। गौरतलब है कि बुदनी सीट से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विधायक हैं। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से 230 सीटों पर कराए गए सर्वे में अर्जुन आर्य सूबे के सीएम को सीधी टक्कर दे रहे हैं। 

Tags:    

Similar News