कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती, देश में नहीं हैं राहुल गांधी

सोनिया हुई बीमार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती, देश में नहीं हैं राहुल गांधी

bhaskar user3
Update: 2023-03-03 08:55 GMT
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती, देश में नहीं हैं राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा गया है कि वह डॉक्टरों की पूरी निगरानी में हैं और अभी उनका हेल्थ चेकअप चल रहा है। आपको बता दें कि,फिलहाल उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

4 जनवरी को भी तबीयत खराब हुई थी

दरअसल, सोनिया गांधी को फेफड़े से जुड़ी समस्या है। इससे पहले उन्हें गत चार जनवरी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वह रूटीन चेकअप के लिए गंगाराम अस्पताल गई थीं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी उन्हें कई बार देखा गया था कि उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। उस वक्त उन्हें 6 दिन के लंबे अंतराल के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

देश में नहीं हैं राहुल गांधी

सोनिया गांधी अब पार्टी के कार्यक्रमों में कम ही नजर आती हैं। हाल ही में उन्हें 24 और 26 फरवरी को कांग्रेस के रायपुर महाधिवेशन में देखा गया था। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। हालांकि, मां की तबीयत खराब में राहुल का साथ नहीं मिलेगा क्योंकि वो देश में मौजूद नहीं हैं।

राहुल गांधी फिलहाल ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने गए हुए हैं। जहां पर वो जमकर मोदी सरकार पर बरसे हैं। उन्होंने कहा"भारत में विपक्षी नेताओं पर केस किए जा रहे हैं। मेरे ऊपर कई केस किए गए। विपक्ष के नेताओं के फोन में पेगासस डाला गया। मेरे फोन को टैप किया जाता है।"

Tags:    

Similar News