भारत जोड़ो यात्रा के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कमर कसी

कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कमर कसी

IANS News
Update: 2022-12-13 17:00 GMT
भारत जोड़ो यात्रा के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कमर कसी

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए राज्य तैयार है। शक्ति सिंह गोहिल ने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए गठित सभी समितियों की बैठक ली। बैठक में समितियों की जिम्मेदारी और यात्रा का रूट तय किया गया।

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक होगा। इस चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व लोग शामिल होंगे। इसके बाद यात्रा छह जनवरी को उत्तर प्रदेश से पानीपत बॉर्डर के सनौली खुर्द से हरियाणा में प्रवेश करेगी।

इस अवसर पर 7 जनवरी 2023 को पानीपत में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। पानीपत के बाद यात्रा करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए पंजाब में प्रवेश करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और विधायक किरण चौधरी समेत तमाम वरिष्ठ नेता व सभी समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News