पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी

हिंदी दिवस पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी

ANAND VANI
Update: 2022-09-14 05:22 GMT
पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी
हाईलाइट
  • समृद्ध और सशक्त

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आज हिंदी दिवस है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी  ने कहा हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। हिन्दी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।   


हिंदी दिवस के मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को संबोधित किया। शाह ने कहा सभी भाषाओं की अपनी एक विशिष्ट पहचान है और सभी का अपना-अपना एक अलग स्थान है। लेकिन हिंदी ने सभी देशवासियों के मन में विशेष स्थान ग्रहण करते हुए देश की  सभी भारतीय भाषाओं से समन्वय स्थापित करने का काम किया है। यही वजह है कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय स्वतंत्रता सेनानियों ने हिंदी को संपर्क भाषा बनाकर आंदालेन की गति बढ़ाने का प्रयास किया। और एकजुट होने का संदेश दिया। शाह ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने देश की भाषाई संपन्नता को ध्यान में रखते हुए अलग से प्रावधान किया, शुरूआत में इसमें 14 भाषाएं थी, अब  आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएं है।

शाह ने ट्विट में लिखा राजभाषा हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है। मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है। हिंदी के संरक्षण व संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूँ। सभी को "हिंदी दिवस" की शुभकामनाएं।


 

Tags:    

Similar News