पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाइन किया लोकार्पण

रांची में पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाइन किया लोकार्पण

IANS News
Update: 2021-11-15 06:30 GMT
हाईलाइट
  • बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान

डिजिटल डेस्क, रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का सोमवार को ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस दौरान रांची में आयोजित समारोह में केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहे।

 इस विशेष मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को हर साल जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने  कहा कि मैंने अपनी जिंदगी का काफी समय आदिवासी भाई-बहनों साथ बिताया है। मैं जनजातीय जिंदगी से परिचित रहा हूं, इसलिए आज का दिन मुझे भावुक करने वाला है। कार्यक्रम के दौरान झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सहित कई और नेता मौजूद रहे।

 

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News