मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री का जिम्मा हितानंद को सौंपा गया

मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री का जिम्मा हितानंद को सौंपा गया

IANS News
Update: 2022-03-17 07:31 GMT
मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री का जिम्मा हितानंद को सौंपा गया
हाईलाइट
  • बदलाव का दौर

डिजिटल डेस्क, भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई में बदलाव का दौर जारी है। अब संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी हितानंद को सौंपी गई है। इससे पहले तक इस पद की जिम्मेदारी सुहास भगत निभा रहे थे।

भाजपा के राष्टीय महासचिव और कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति का आदेष जारी किया है। इसमें कहा गया है कि भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नडडा ने हितानंद को मध्य्रपदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया है।

ज्ञात हेा कि इससे पहले तक महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सुहास भगत के कंधों पर थी। पिछले दिनों ही उन्हें राष्टीय स्वयं सेवक संघ ने बौद्धिक कार्य में लगाया गया है।

 

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News