संस्कारधानी जबलपुर में कौन होगा शहर का मुखिया, किसके हाथ लगेगी नगर सरकार, क्या बीजेपी का किला भेद सकेगी कांग्रेस?

नगर सरकार संस्कारधानी जबलपुर में कौन होगा शहर का मुखिया, किसके हाथ लगेगी नगर सरकार, क्या बीजेपी का किला भेद सकेगी कांग्रेस?

ANAND VANI
Update: 2022-06-20 12:51 GMT
हाईलाइट
  • मेयर मैराथन

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी में महापौर बनने के लिए हर कोई अपने अपने दांव पेंच चल रहा हैं। प्रत्याशियों के चयन में देश प्रदेश की राजधानियों से चली मैराथन दौड के बाद अब चुनावी मैदान में भागदौड मची हैं।

            

            

             

कई सालों से संस्कारधानी जबलपुर में महापौर पद पर भाजपा का कब्जा रहा हैं। ऐसे में बीजेपी हर हाल में इस कब्जे को बरकरार रखना चाहिए , वहीं शहर मुखिया की गद्दी से सालों से सूखा झेल रही कांग्रेस हर हाल में गद्दी पर बैठना चाहेगी। हालांकि कांग्रेस और बीजेपी  दोनों ने ही अपने दमदार चेहरों को उम्मीदवार बनाया गया हैं। हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों के बीच ही कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां वैसे तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी अपना महापौर उम्मीदवार उतारा था , लेकिन मतदाता सूची में नाम न होने के चलते वो फॉर्म नहीं भर सकें, जबकि उनके पास वोटर आई कार्ड मिलना बताया जा रहा हैं। जिनके लिए उन्होंने हाईकोर्ट जाने की बात भी कही हैं।

       

      

कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अनु पर भरोसा जताया है, जिन्हें कांग्रेस के सभी स्थानीय विधायकों का पूरा समर्थन मिल रहा हैं। 

     

वहीं बीजेपी ने शहर के जाने माने ऑर्थोपेडिक डॉक्टर जितेंद्र जामदार पर दांव खेला हैं, जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद खास माने जाते हैं। डॉ जामदार को आरएसए, सत्ता और बीजेपी संगठन का पूरा सहयोग मिल रहा हैं। 

Tags:    

Similar News