चुनाव 2024: देश में किन बातों पर हो रही है वोटिंग? लालू यादव ने बताया जनता का मूड

देश में किन बातों पर हो रही है वोटिंग? लालू यादव ने बताया जनता का मूड
  • लालू यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • 'मोदी सरकार आया तो युवा बिना नौकरी के मर जाएगा'
  • 'मोदी सरकार आया तो आरक्षण समाप्त कर देगा'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कभी देश की राजनीति में काफी सक्रिय रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा। आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने दावा किया कि देश की करोड़ जनता गंभीरता रूप से इस बार देश की सरकार बनाने के बारे में सोच रही है।

जनता क्या सोच रही है?

सोशल मीडिया पर लालू यादव ने लिखा, "देश की करोड़ों जनता गंभीरता से यह सोच रही हैं- मोदी सरकार आया तो संविधान खत्म कर देगा। मोदी सरकार आया तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। मोदी सरकार आया तो आरक्षण समाप्त कर देगा। मोदी सरकार आया तो युवा बिना नौकरी के मर जाएगा। मोदी सरकार आया तो तो नौजवान बिन रोज़गार मर जाएगा। मोदी सरकार आया तो आम आदमी महंगाई से मर जाएगा।"

लालू यादव का बड़ा दावा

लालू यादव ने कहा, "मोदी सरकार आया तो पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भी अग्निवीर लागू कर देगा। मोदी सरकार आया तो किसान अपना अधिकार मांगते मांगते मर जाएगा। मोदी सरकार आया तो इनके वर्षों से अधिक नफरत एवं विभाजन और अधिक बढ़ जाएगा। मोदी सरकार आया तो वर्षों में बर्बाद संवैधानिक संस्थाओं की बची-खुची स्वायत्तता भी खत्म हो जाएगी। यह चुनाव मरने का नहीं ज़िंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है।"

Created On :   5 May 2024 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story