दिल्ली शराब नीति घोटाला मामला: 'मामले में राजनीतिक साजिश', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

  • शराब नीति मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी से गरमाई सियासत
  • राबर्ट वाड्रा ने दिया रिएक्शन
  • मामले में राजनीतिक एंगल होने की कही बात

Anchal Shridhar
Update: 2024-03-22 14:09 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी जितनी बार बुलाए, उतनी बार जाना चाहिए। यदि कुछ गलत नहीं है तो सुख शांति से घर पहुंच जाएंगे, लेकिन इस मामले में राजनीतिक साजिश है।

राजनीति का स्तर गिराना पीएम को शोभा नहीं देता

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को।''

उन्होंने आगे लिखा, ''अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुकाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए - यही लोकतंत्र होता है। मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमजोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के खिलाफ है।''

स्वतंत्र भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ

प्रियंका ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ईडी, सीबीआई, आईटी का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।'' 

Tags:    

Similar News