अंतरधार्मिक कपल: कर्नाटक के हावेरी जिले के हंगल में अंतरधार्मिक जोड़े पर हुए हमला मामले ने राजनीतिक रंग लिया, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

  • कर्नाटक के हावेरी जिले का मामला
  • अंतरधार्मिक कपल पर हमला
  • युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

ANAND VANI
Update: 2024-01-13 04:53 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के हावेरी जिले में एक अंतरधार्मिक जोड़े पर हमला मामले में अब नया राजनीतिक मोड़ आ गया,  महिला ने अब सामूहिक दुष्कर्म का आरोप भी लगाया। घटना को लेकर राजनीति होने लगी है।  विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने मुद्दे को लेकर सिद्धरमैया सरकार पर निशाना साधा।

पुलिस के अनुसार घटना हावेरी जिले के हंगल में हुई। छब्बीस वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में  होटल के कमरे में घुसकर हमला करने वाले सात आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपियों ने सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो अल्पसंख्यक समुदाय से नाता रखते हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज करवाया गया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि सात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ बदसलूकी की और उस पर हमला किया। इसलिए, पीड़िता के बयान के आधार पर हमने मौजूदा प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376डी जोड़ दी है। घटना के सिलसिले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक संदिग्ध हालात में अस्पताल में भर्ती है, जिसे अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य संदिग्ध आरोपियों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय विवाहिता, एक 40 वर्षीय पुरुष के साथ आठ जनवरी को अपराह्न एक बजे एक होटल में पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक महिला अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखती थी। 

Tags:    

Similar News