अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा: टिकट नहीं बल्कि यह पीड़ा बनी लवली के इस्तीफे का कारण, भाजपा में शामिल होने पर भी दिया रिएक्शन

  • दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा
  • मीडिया से बातचीत में बताई पार्टी छोड़ने की वजह
  • भाजपा ज्वाइन और चुनाव लड़ने पर दिया जवाब

Surbhit Singh
Update: 2024-04-28 14:55 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इसके बाद अब उन्होंने रविवार को मीडिया के समक्ष दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से जुड़ी सारी बातों पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने मीडिया से कहा कि मैंने पार्टी को त्यागपत्र सौंप कर अपने मन और कार्यकर्ताओं के दर्द का जिक्र किया। इस दौरान जब मीडिया ने लवली से कांग्रेस से भाजपा ज्वाइन करने पर भी सवाल पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। कांग्रेस में मेरी लड़ाई अपने उसूलों की रही है। कांग्रेस में रहते हुए मैंने कार्यकर्ताओं के मन की पीड़ा को देखा है। इस वजह से मैंने पार्टी के पद से अपना इस्तीफा सौंपा है।'

लवली ने पूछे गए सवालों का दिया जवाब

इसके बाद अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की बात पर आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझे लेकर लोगों के भ्रमित किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट ने मिलने पर मैंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। यह बात बिल्कुल गलत है। अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे को लेकर आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया था। इस दावे को लेकर मीडिया ने लवली सिंह से सवाल किया था। इसके जवाब में लवली सिंह ने कहा, 'मैं सौरभ भारद्वाज को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि सौरभ अन्य पार्टी की तरफ से फैसला लेते हैं। मैं साफ तौर पर कह चूका हूं कि मैंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।'

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए कही ये बात

अरविंदर सिंह लवली ने मीडिया से यह भी कहा कि उन्होंने कांग्रेस के केवल अध्यक्ष पद से ही इस्तीफा दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं सौंपा है। लवली ने कहा कि मेरी दिल्ली के 30 से 35 पूर्व कांग्रेस विधायक के साथ मुलाकात हुई है। मैं हमेशा अपने पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ मुलाकात करता रहूंगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद अब लवली सिंह के भाजपा ज्वाइन करके चुनाव लड़ने की अटकलें जोर पकड़ रही है। इस बीच आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा, 'क्या भाजपा पूर्वी दिल्ली पूर्वी दिल्ली से अपना उम्मीदवार बदलने जा रही है?'

Tags:    

Similar News