लोकसभा चुनाव 2024: 'मंगलसूत्र पर बात करने वालों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले के लिए वोट मांगा', कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर प्रियंका गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

  • कर्नाटक सैक्स स्कैंडल से गरमाई सियासत
  • प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • एचडी देवेगौड़ा के बेटे और पोते पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Anchal Shridhar
Update: 2024-04-29 18:06 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन में शामिल जेडीएस के प्रमुख और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के कुछ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं। जिसके बाद कर्नाटक और देश की सियासत गरमागई है। इन वीडियोज में प्रज्वल दिखाई दे रहे हैं उन पर आरोप है कि उन्होंने इन वीडियोज के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल किया और फिर उनका यौन शोषण किया।

इस सैक्स स्कैंडल को लेकर विपक्षी दल सत्ताधारी बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आजकल महिलाओं के मंगलसूत्र और गहनों को लेकर बाते करते हैं। कांग्रेस नेता ने प्रज्वल का नाम लिए बिना आगे कहा, उन्होंने हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले के लिए वोट मांगा। मैं पूछना चाहती हूं कि हमारे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस बारे में क्या कहना चाहते हैं? पीएम मोदी देश की महिलाएं आपसे जवाब मांग रही हैं। मंगलसूत्र पर बात करने से पहले इस पर जबाव दीजिए।

प्रियंका ने कहा, "इतना भयावह काम करने वाले के लिए पीएम मोदी ने मंच से वोट मांगा। वह आखिरकार इस पर जवाब क्यों नहीं देते? उनके पास तो हर जानकारी होती है कि कौन कहां जा रहा है? वह मेरे बारे में भी बोलते रहते हैं कि मैं कहां जा रही हूं। एक राक्षस इतना बड़ा दुष्कर्म करके विदेश भाग गया पर इन्हें पता क्यों नहीं चला? पीएम मोदी आएं और मंच पर जवाब दें। वह किसी के मंगलसूत्र पर बात करने लायक नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर बार वे महिलाओं पर अत्याचार करने वाले के साथ खड़े दिखते हैं।"

बता दें कि ये मामला उस समय सामने आया जब रेवन्ना के घर में काम करने वाली मेड ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की। अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने केवल प्रज्वल रेवन्ना ही नहीं बल्कि उनके पिता और विधायक एचडी रेवन्ना पर भी यौन उत्पीड़न के संगीन इल्जाम लगाए हैं।

Tags:    

Similar News