मध्यप्रदेश चुनाव 2023: सागर के खुरई में बोले केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कांग्रेस ने गरीबों के साथ अत्याचार करने की हदें पार कीं

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सागर के खुरई में की चुनावी सभा
  • कांग्रेस पर साधा निशाना
  • कहा - कांग्रेस ने गरीबों के साथ अत्याचार करने की हदें पार कीं

Anchal Shridhar
Update: 2023-11-08 14:41 GMT

डिजिटल डेस्क, सागर। केन्द्रीय सचूना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को खुरई में ‘गरीबों’ के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस ने गरीबों पर अत्याचार किया। वह शुरू से ही वादाखिलाफी करती आयी है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटी। बीते विधानसभा चुनाव में कर्जमाफी का किसानों से वादा किया, लेकिन किसानों को डिफाल्टर बना दिया। गरीबों के साथ अत्याचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है।

ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गरीबों को सहारा देने का काम किया है। गरीबों के लिए काम करते हुए रिकॉर्ड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा, मप्र को पहले बीमारू राज्य कहा जाता था। सडक़ें कम गड्ढे ज्यादा नजर आते थे। ना यहां सिंचाई की सुविधा किसानों को मिलती थी ना अस्पताल की सुविधा थी। शौचालय माता-बहनों के पास नहीं थे और स्कूलों में कमरे नहीं थे। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तब से पूरे प्रदेश की तस्वीर बदल गई। अब मप्र देश भर में विकसित राज्य के नाम से जाना जाता है।

2003 की तस्वीर याद रखने कहा

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सागर व देवरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में 2003 की बात करते हुए कहा कि वोट देने से पहले उस समय की तस्वीर को ध्यान में रखना जरूरी है। ध्यान रखना जरूरी है कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो प्रदेश का क्या हाल था और आज कितना अंतर आया है। भाजपा ने पिछले 18 सालों में दलितों, युवा और पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के लिए काम और विकास किया।

Tags:    

Similar News