लोकसभा चुनाव 2024: योगेंद्र यादव ने बताया भाजपा को किस राज्य में मिल सकती हैं कितनी सीटें, प्रशांत किशोर की चुनावी भविष्यवाणी पर मुहर!

  • चुनावी परिणाम को लेकर योगेंद्र यादव की भविष्यवाणी
  • 400 का आंकड़ा नहीं पार कर पाएगी बीजेपी!
  • दक्षिण में भाजपा को मिलेगी बढ़त!

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-25 11:14 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आखिरी चरण की वोटिंग (1 जून) के बाद लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषक चुनावी परिणाम को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बाद अब चुनाव विशेषज्ञ योगेंद्र यादव ने भी परिणाम को लेकर अपनी बात रखी है। योगेंद्र यादव ने बीजेपी के चुनावी नारे 'अबकी बार 400 पार' के दावे को खारिज कर दिया है। उनका मानना है कि भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर 370 और एनडीए के लिए 400 का आंकड़ा पार कर पाना संभव नहीं है। हालांकि, दोनों चुनावी विशेषज्ञों ने भाजपा के जीत की बात कही। योगेंद्र यादव ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी इस लोकसभा चुनाव में अपने रिवाइवल की जमीन तैयार करने में कामयाब होगी और वह 100 सीटों का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

दरअसल, चुनावी विशेषज्ञ प्रशांत किशोर ने भाजपा को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा अकेले 370 सीट नहीं जीत पाएगी और जैसा मोदी जी का दावा है एनडीए के 400 पार जाने का वो भी असंभव है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी 270 से नीचे भी नहीं रहेगी। वहीं योगेंद्र यादव ने भविष्यवाणी की है कि भाजपा इस बार 260 से अधिक सीट नहीं जीत पाएगी और 300 का आंकड़ा पार करना नामुमकिन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि भाजपा 275 या 250 सीटों से नीचे रहे।

प्रशांत किशोर ने शेयर की स्क्रीनशॉट

प्रशांत किशोर ने शुक्रवार 24 मई को अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें योगेंद्र यादव ने चुनाव के परिणामों की भविष्यवाणी की थी। योगेंद्र यादव के मुताबिक भाजपा अकेले महज 240-260 सीटे ला पाएंगी और उनके सहयोगी 35-45 सीटें। इस तरह एनडीए के खेमे में 275-305 सीटे आएंगी। कांग्रेस को लेकर यादव ने कहा कि कांग्रेस 85-100 सीटें जीत पाएगी और इंडिया ब्लॉक को कुल 120-135 सीटें मिलेंगी। जिससे विपक्षी गठबंधन के पास लोकसभा में 205-235 सीटें होंगी।

पीके ने योगेंद्र के वीडियो वाले स्क्रीनशॉट के साथ एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि देश में चुनाव और सामाजिक राजनीतिक विषयों की समझ रखने वाले योगेंद्र यादव जी ने लोकसभा चुनाव का अपना फाइनल आकलन साझा किया है। उनके मुताबिक लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240-260 और एनडीए की साथी दलों की 35-45 सीटें आ सकती है। यानी की एनडीए के खाते में कुल 275-305 सीटे आएंगी। देश में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 272 सीटें चाहिए। योगेंद्र यादव का मानना है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा/एनडीए को 303/323 सीटें मिलेंगी।

इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान पीके ने उन्होंने कहा था कि देश में पीएम मोदी के खिलाफ कोई व्यापक गुस्सा नहीं है। सीटों को लेकर अपने भविष्यवाणी के समर्थन में उन्होंने कहा था कि भाजपा को उत्तर और पश्क्षिम भारत में खास झटका नहीं लगेगा जबकि दक्षिण और पूर्व भारत में उनकी सीटें बढ़ सकती हैं।

चुनावी विशेषज्ञ योगेंद्र यादव ने इंडिया गुट के एनडीए से आगे निकलने की संभावना जताते हुए कहा कि अगर आने वाले दिनों में एनडीए के दो गढ़ बिहार और उत्तर प्रदेश में कुछ राजनीतिक उथल-पुथल होती है तो संभावना है कि इंडिया ब्लॉक एनडीए से आगे बढ़ जाए।

दक्षिण में भाजपा को मिलेगी बढ़त!

योगेंद्र यादव ने कहा है कि केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भाजपा को 2 सीटों की बढोतरी मिलेगी साथ ही उनके सहयोगी भी 2 सीटे लाएंगे। आंध्र प्रदेश के लिए उन्होंने कहा कि भाजपा की वहां 3 सीटें बढ़ेंगी और उनके साथी दल 12 सीटे लाएंगे। उन्होंने ओडिशा और तेलंगाना में भाजपा को 4 सीटों की बढ़त मिलने की बात कही है।

योगेंद्र के मुताबिक दक्षिण भारत में (कर्नाटक को छोड़कर) भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में बढ़त मिलेगी। उनके मुताबिक पार्टी को सीटों की हिस्सेदारी में 13 सीटों का लाभ होगा वहीं उनके सहयोगी दल को 14 सीट लाएंगे। उन्होंने असम की बात करते हुए कहा कि भाजपा को यहां पार्टी को न तो सीटों का फायदा होगा और नाहिं नुकसान। महाराष्ट्र में भाजपा और साथी दल को 5 और 15 सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। राजस्थान और गुजरात के बारे में उन्होंने बताया कि बीजेपी को दोनों राज्यों में 10 सीटों की हानी हो सकती है।

योगेंद्र ने झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का अनुमान लगाते हुए कहा कि भाजपा को तीनों राज्यों में 10 सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है और इसमें सबसे ज्यादा योगदान झारखंड का होगा। हरियाणा और दिल्ली में भी 10 सीटों की गिरावट देखने को मिल सकती है। उन्होंने पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बारे में बताया कि भाजपा को उन सभी जगहों पर 5-5 सीटों का नुकसान हो सकता है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बारे में यादव ने कहा कि दोनों ही राज्यों में भाजपा की 10 सीटें कम हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा को 5 और साथी दलों को 10 सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। उनका कहना है कि अगर चुनाव के दौरान अंतिम दो चरणों में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में लहर बदलती है तो हो सकता है एनडीए 275 के आंकड़े को भी नहीं छू पाए।

Tags:    

Similar News