लोकसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा - मुगलों के अत्याचारों पर चुप्पी साधे रही कांग्रेस

  • राहुल गांधी पर योगी आदित्यनाथ ने साधा निशाना
  • कांग्रेस पर मुगलों के अत्याचार पर चुप्पी का लगाया आरोप
  • भारत के संविधान को लेकर भी कांग्रेस को घेरा

Surbhit Singh
Update: 2024-04-29 17:36 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा की राहूल गांधी मुगलो द्वारा किए गए अत्याचार पर चुप्पी साधे रहते हैं। उनको मुगलों के अत्याचार पर भी बोलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी खुद को एक्सीडेंटल हिंदू बताते थे। लेकिन वह कभी भी देश के निर्माण में हिंदू राजाओं, अयोध्या, काशी, मथुरा के मंदिरों को जिन मुगल बादशाहों ने नष्ट कर दिया था उसके बारे में बात नहीं करते हैं।

सीएए पर योगी ने दिया बयान

सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीएए मानवता का मुद्दा है लेकिन कट्टरपंथियों के दबाव में कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस को सीएए बहुत परेशान कर रहा है। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि राहुल गांधी निराधार टिप्पणियां करते हैं। उन्हें भारतीय इतिहास और भूगोल का ज्ञान तक नहीं है। खुद को एक्सीडेंटल हिंदू बताने वाले लोग अगर भारतीय इतिहास और संस्कृति के बारे में बात करेंगे, तो यह बिल्कुल हास्यपद लगेगा। राहुल गांधी बयानबाजी तो बहुत कर लेते हैं लेकिन उनको कभी चंद्रगुप्त मौर्य महान अशोक महाराजा भोज पृथ्वीराज चौहान छत्रपति शिवाजी और झांसी की रानी जैसे महान हिंदू शासकों पर बोलते हुए नहीं देखा है। ऐसे महान हिंदू शासकों पर भी राहुल गांधी को टिप्पणी करनी चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी को मध्यकाल में मुगल सम्राटों द्वारा किया गया अत्याचार याद नहीं आता है। वह क्यों नहीं बताते अयोध्या काशी और मथुरा में मंदिरों को नष्ट करने का जिम्मेदार कौन है।

अंबेडकर के बनाए संविधान को कोई  बदल नहीं सकता

इसके साथ ही भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी दल मुसलमान को धार्मिक आधार पर आरक्षण देने के लिए संविधान को बदलना चाहते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार कहा है कि भीमराव अंबेडकर द्वारा परिकल्पित संविधान को कोई बदल नहीं सकता है। कांग्रेस दलितों और अन्य वंचित हिंदू समूहों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ सिर्फ गुमराह करने का काम करती है।

Tags:    

Similar News